फैन्स के लिए अपने घुटने की तकलीफ भी भूले धोनी, फिर जीत लिया चेन्नई के लोगों का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स के लिए अपने घुटने की तकलीफ भी भूले धोनी, फिर जीत लिया चेन्नई के लोगों का दिल

चेन्नई में KKR के खिलाफ CSK को करना पड़ा था हार का सामना।

CSK Team (Image Credit- Instagram)
CSK Team (Image Credit- Instagram)

CSK टीम भारत के किसी भी मैदान पर जब खेलने जाती है, वो मैदान पीले रंग में रंग जाता है और हर जगह धोनी के नाम की गूंज होती है। वहीं KKR के खिलाफ हुए मैच के बाद CSK के कप्तान ने भी फैन्स को निराश ने किया है और उनके लिए वो अपनी तकलीफ भूल प्यार बरसाने लगे।

धोनी के संन्यास को लेकर कुछ साफ पता नहीं चला

वहीं IPL 2023 के शुरू होने से पहले सभी का कहना था कि बतौर खिलाड़ी ये धोनी का आखिरी IPL होगा, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान खुद माही ने अपने कई बयान बदले हैं और इसी के कारण उनके संन्यास के फैसले को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही।

फैन्स के लिए अपना दर्द भूले धोनी…

*चेन्नई में KKR के खिलाफ CSK को करना पड़ा था हार का सामना।
*लेकिन उसके बाद भी चेन्नई की पूरी टीम ने लगाया मैदान का चक्कर।
*इस दौरान फैन्स का किया शुक्रिया, धोनी के घुटने में थी काफी तकलीफ।
*उसके बाद भी माही ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया और फैन्स को खुश किया।

धोनी ने फैन्स को नहीं किया निराश इस बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

सुनील गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ

दूसरी ओर इंडियन क्रिकेट के दिग्गज  सुनील गावस्कर भी धोनी के पूरी तरह मुरीद हो चुके हैं, चेन्नई टीम जब मैदान के चक्कर लगा रही थी। उसी दौरान सुनील गावस्कर भी वहां पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया और फिर वो तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

close whatsapp