न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबला हारने के बाद इमोशनल हुए आयरलैंड के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबला हारने के बाद इमोशनल हुए आयरलैंड के खिलाड़ी

आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग ने 103 गेंदों में 120 रन और हैरी टेक्टर ने 106 गेंदों में 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

Ireland dugout in shock (Photo Source: Twitter)
Ireland dugout in shock (Photo Source: Twitter)

15 जुलाई को डबलिन में खेले गए आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में कीवी टीम ने मेजबान को 1 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 126 गेंदों में 115 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और मेजबान के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। मार्टिन के अलावा हेनरी निकोल्स ने 54 गेंदों में 79 रनों की आक्रमक अर्धशतकीय पारी खेली।

जवाब में मेजबान ने न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी लेकिन इस मुकाबले को जीतने में नाकाम रही। मेजबान की ओर से ओपनर पॉल स्टर्लिंग और हैरी टेक्टर ने भी शतक जमाया लेकिन वो टीम को जिता नहीं दिला पाए। पॉल स्टर्लिंग ने 103 गेंदों में 120 रन बनाए जबकि हैरी टेक्टर ने 106 गेंदों में 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। आयरलैंड को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 10 रन की जरूरत थी लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने इस ओवर में मात्र 8 रन दिए।

आयरलैंड को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 3 रन की दरकार थी लेकिन अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे ग्राहम ह्यूम इस गेंद को छू नहीं पाए लेकिन उन्होंने भागकर एक रन पूरा कर लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

हार से निराश हुआ आयरलैंड का डगआउट

https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1548134701365219330?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548134701365219330%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fireland-dugout-in-shock-after-losing-thriller-of-a-match-against-new-zealand%2F

जाहिर तौर पर मुकाबला खत्म होने के बाद आयरलैंड के खिलाड़ी काफी निराश दिखे। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लैथम ने मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘यह खेल काफी मजेदार रहा। पहले मुकाबले से ही यहां की पिच और विकेट काफी अच्छी रही है। सभी ग्राउंड के लोगों का मैं धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने इस तरह की विकेट बनाई। जब सुबह हम बल्लेबाजी करने उतरे थे तब पिच काफी मजबूत थी। आयरलैंड टीम ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।

टॉम लैथम ने आयरलैंड के युवा बल्लेबाज हैरी टेक्टर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘काफी शानदार खेल था। हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन पॉल स्टर्लिंग और हैरी टेक्टर ने जबरदस्त पारी खली। सच में हैरी टेक्टर की बल्लेबाजी काफी सराहनीय थी। उन्होंने पिछले 1 हफ्ते में दो शतक जड़े हैं और उनकी बल्लेबाजी देखने लायक है।

close whatsapp