बल्लेबाज ऋषभ पंत क्या 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में काम करने वाले हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज ऋषभ पंत क्या ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में काम करने वाले हैं?

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।

Rishabh Pant And Actor Divyendu Sharma (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant And Actor Divyendu Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं, उनका बल्ला इस समय आग उगल रहा है। मैदान कोई भी हो, पंत का बल्ला इस समय रूकने का नाम नहीं ले रहा है और इसका फायदा टीम को काफी ज्यादा हो रहा है।

वायरल हो रहा है पंत का एक पोस्ट

एक तरफ बल्लेबाज ऋषभ पंत का खेल सुर्खियां बटोर रहा है, तो दूसरी तरफ उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है और ये पोस्ट एक वेब सीरीज से जुड़ा हुआ है।

बल्लेबाज ऋषभ पंत को लगा एक्टिंग का कीड़ा?

*बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत।
*कैप्शन में पंत ने लिखा है ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज का डायलॉग।
*पंत तस्वीरों के जरिए खुद को बता रहे हैं मुन्ना भईया।

बल्लेबाज ऋषभ पंत की वो इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

जमकर बोल रहा है इस युवा खिलाड़ी का बल्ला

बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए इस साल की इंग्लैंड सीरीज काफी शानदार रही है, जहां उन्होंने पहले धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 5वें टेस्ट मैच में शतक जमाया। जिसके बाद हर किसी ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्होंने भविष्य का धोनी बताया।

वनडे करियर का पहला शतक जड़ा

दूसरी ओर पंत ने हाल ही में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा है, उनका ये शतक इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में आया और उनके शतक के बदौलत टीम इंडिया ने मैच भी जीता साथ ही साथ सीरीज भी अपने नाम की। साथ ही इस युवा खिलाड़ी के नाम कई रिकॉर्ड भी बने।

close whatsapp