बारिश के बाद कैसा रहा भारत का ट्रेनिंग सत्र जानिए शुभमन गिल से; देखिए वीडियो
भारतीय टीम आगामी वनडे सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
अद्यतन - Jul 21, 2022 3:31 pm

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, और पहले वनडे से पहले बारिश ने भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रेनिंग योजनाओं पर पानी फेर दिया है। इस वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में क्रमशः 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जाएंगे।
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले नेट अभ्यास के लिए टीम इंडिया की प्रारंभिक योजनाओं का खुलासा किया है, जो बारिश ने खराब कर दिया। भारतीय टीम प्रबंधन ने त्रिनिदाद पहुंचने पर एक आउटडोर नेट अभ्यास सत्र आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन खराब मौसम ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया, और उन्हें मजबूरन इनडोर प्रैक्टिस सेशन आयोजित करना पड़ा।
शुभमन गिल ने टीम इंडिया के इंडोर सेशन पर बात की
भारतीय क्रिकेट टीम के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 21 जुलाई को एक वीडियो साझा किया है, जहां शुभमन गिल ने बताया: “जब हम यूके से त्रिनिदाद पहुंचे, तब हम सभी ने सोचा था कि नेट सत्र अच्छा होगा, लेकिन बारिश शुरू हो गई और हमें इनडोर प्रैक्टिस सेशन में अपनी तैयारियों को फाइनल टच देना पड़ा। हालांकि, इनडोर ट्रेनिंग कुछ नहीं से बेहतर थी, कम से कम बल्लेबाजों को कुछ गेंदे खेलने मिली। एक बल्लेबाज के तौर पर जब भी आपको कुछ गेंदें खेलने को मिलती हैं, तो हमेशा अच्छा लगता है।”
युवा बल्लेबाज ने आगे कहा: “हमारे लिए कुल मिलाकर यह एक अच्छा नेट सत्र रहा। हमने कुछ खास सेशन किए हैं। मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। हम सभी आगामी तीन वनडे मैचों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम पहला मैच जीतेंगे और फिर सीरीज जीतेंगे और चीजें सुचारू रूप से चलेंगी।”
यहां देखिए वीडियो –
यहां देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम –
शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।