आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

न्यूजीलैंड की टीम इस समय 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त ले चुकी है।

Ireland (IRE) will be hosting in-form New Zealand (NZ) in the 3rd match of the T20I series 2022 at the Civil Service Cricket Club in Belfast on Friday. (Photo By Seb Daly/Sportsfile via Getty Images)
Ireland (IRE) will be hosting in-form New Zealand (NZ) in the 3rd match of the T20I series 2022 at the Civil Service Cricket Club in Belfast on Friday. (Photo By Seb Daly/Sportsfile via Getty Images)

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी मेहमान टीम ने 88 रनों से अपने नाम करने का साथ सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद अब कीवी टीम की नजरें तीसरे मुकाबले को जीतने के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी। हालांकि वह आखिरी मैच में अपनी टीम के कुछ और खिलाड़ियों को जरूर आजमाना चाहेंगे ताकि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ और विकल्प सामने आ सकें।

वहीं दूसरी तरफ आयरिश टीम को भले ही शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम की तरफ से कुछ प्रदर्शन ऐसे देखने को मिले जिससे सभी का ध्यान उनकी तरफ जरूर गया। इसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल की गेंदबाजी ने जरूर अब तक सभी को प्रभावित किया है।

मैच जानकारी:

तीसरा वनडे – आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड

स्थान – सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट

दिन और समय – 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 8:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड

पिच रिपोर्ट:

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 170 के बीच देखने को मिलता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

संभावित अंतिम एकादश:

आयरलैंड

मेजबान टीम की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें कप्तान एंड्रयू बालबरीन किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। इसके अलावा सभी की नजरें एक बार फिर से जोशुआ लिटिल के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।

संभावित एकादश – एंड्रयू बालबरिन (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गेरेथ डेलेनी, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, लॉरकेन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क आदिर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल।

न्यूजीलैंड

सीरीज में पहले से ही अजेय बढ़त हासिल करने के बाद कीवी टीम की कोशिश अपने बेंच स्ट्रेथ को परखने पर होगी जिसमें मार्क चेपमैन और ब्लेयर टिकनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

संभावित एकादश – मार्क चेपमैन, फिन एलन, डाने क्लेवर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, माइकल रिप्पोन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेन सीर्स, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्युसन।

संभावित Dream11 टीम:

डाने क्लेवेर, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचल सेंटनर, गेरेथ डेलेनी, कर्टिस कैंफर, लॉकी फर्ग्युसन (कप्तान), ईश सोढ़ी, मार्क आदिर।

close whatsapp