जब शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हैं तो ऐसा लगता है वो एक मिलियन-डॉलर खिलाड़ी हैं: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हैं तो ऐसा लगता है वो एक मिलियन-डॉलर खिलाड़ी हैं: आकाश चोपड़ा

शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 53 गेंदों में 64 रनों की आक्रमक अर्धशतकीय पारी खेली।

Shubman Gill in first ODI against West Indies (Photo Source: Fancode)
Shubman Gill in first ODI against West Indies (Photo Source: Fancode)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम के ओपनिंग शुभमन गिल जब अपने पूरे फॉर्म में रहते हैं तो वो एक मिलियन डॉलर खिलाड़ी की तरह लगते हैं। बता दें, 22 जुलाई को खेले जा चुके वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच पहले वनडे मुकाबले में गिल ने 53 गेंदों में 64 रनों की आक्रमक अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े। यह मुकाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मेजबान को 3 रनों से मात दी और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

इस मुकाबले के बारे में रिव्यू करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने गिल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, ‘शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। जिस तरीके से उन्होंने ड्राइव के साथ शुरुआत की और पंच के बाद एक सीधा छक्का भी जड़ा वो सच में काफी कमाल का था। जब वो बल्लेबाजी करते हैं तब लगता है कि वह मिलियन डॉलर खिलाड़ी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘गिल ने जबरदस्त वापसी की और अर्धशतक जड़ा लेकिन मेरा मानना है कि वो शतक से चूक गए। एक अवसर जिसे खोया नहीं कहेंगे मगर निश्चित रूप से चूक गया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उस समय मेजबान टीम काफी दबाव महसूस कर रही थी।

बता दें, गिल और धवन के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी की वजह से भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 308 रन बनाए।

शुभमन गिल के रन आउट से मैं थोड़ा निराश हुआ: आकाश चोपड़ा

शुभमन गिल के रनआउट को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘मेरा मानना है कि जिस तरीके से गिल आउट हुए वह काफी आलसी तरह से भागे थे। उन्होंने खुद इस रन के लिए कहा था। ये काफी आलसी रन भागे जिसकी वजह से वो सही समय पर नहीं पहुंच पाए और रन आउट हो गए। उनके रन आउट होने से मुझे थोड़ी निराशा जरूर हुई।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘ टॉस में शिखर धवन ने हम सबको हैरान कर दिया था जब हमें सुनने को मिला कि ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन की जगह शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि गिल इस मुकाबले में खेलेंगे लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की।

close whatsapp