क्या टीम में जगह बनाए रखने के लिए दिनेश कार्तिक कर रहे हैं रोहित की तारीफ? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या टीम में जगह बनाए रखने के लिए दिनेश कार्तिक कर रहे हैं रोहित की तारीफ?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में कार्तिक ने 19 गेंदों में 41 रन बनाए थे।

Dinesh Karthik, Rahul Dravid and Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik, Rahul Dravid and Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम के अंदर एक सकारात्मक टीम वातावरण बनाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि चाहे कोई भी खिलाड़ी कैसा भी प्रदर्शन करे सभी के साथ टीम में एक ही तरह का व्यवहार किया जाता है।

37 वर्षीय कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शानदार फॉर्म वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी रखा, उन्होंने शुक्रवार (29 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में 19 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। उनकी इसी पारी की बदौलत, भारत विंडीज को 68 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।

इस बीच हाल ही में बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में, कार्तिक से पूछा गया कि वर्तमान भारतीय सेटअप और पहले के सेट अप में उन्हें क्या अंतर लगता है।

भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं दिनेश कार्तिक

इसके जवाब में कार्तिक ने कहा कि, “यह भारतीय टीम बहुत अलग है। मैं वास्तव में इस सेटअप का आनंद ले रहा हूं। कोच और कप्तान के मामले में जिस तरह की शांति नजर आ रही है, उसका काफी श्रेय उन दोनों को जाता है। उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां वे सभी खिलाड़ियों की विफलता में उनके साथ अच्छे से पेश आ रहे हैं।

कार्तिक ने आगे कहा कि, “वे ऐसे लोगों को भी ला रहे हैं जो खिलाड़ियों को कोशिश करने और खुद को तैयार करने में मदद कर सकते हैं। यह कुछ ऐसा था जो पहले कभी नहीं होता था। कई बार जब मैंने अच्छा नहीं किया, तब भी मुझे लगा कि मेरे साथ एक जैसा ही व्यवहार किया गया है। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही शांत और अच्छा है।”

वहीं कार्तिक ने अंत में कहा कि, “यह एक जर्नी है। आप भी कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। मुझे यकीन है कि आप भी अंतर जानते हैं। लेकिन जाहिर तौर पर मेरा अंतिम लक्ष्य विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है। मुझे यकीन है कि हम दोनों को इसमें एक छोटी सी भूमिका जरूर निभाएंगे।”

close whatsapp