तेज गेंदबाज दीपक चाहर वापसी की खबर सुन फूले नहीं समा रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

तेज गेंदबाज दीपक चाहर वापसी की खबर सुन फूले नहीं समा रहे हैं

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।

Deepak Chahar Sad (Image Credit-Twitter)
Deepak Chahar Sad (Image Credit-Twitter)

तेज गेंदबाज दीपक चाहर कई महीनों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, जिसका कारण है उनको लगी चोट। लेकिन अब ये तेज गेंदबाज वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है, साथ ही दीपक का नाम एक बार फिर से टीम इंडिया में जुड़ गया है।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर कब हुए थे टीम से बाहर?

इस साल की शुरूआत में वेस्टइंडीज टीम भारत के दौरे पर आई थी, इस दौरान फरवरी महीने में दीपक चोटिल हो गए थे और टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। इसे बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं, साथ ही उन्होंने IPL भी नहीं खेला था।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने ये क्या पोस्ट कर दिया?

*जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।
*3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए हुई तेज गेंदबाज दीपक चाहर की वापसी।
*इसके बाद चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी को किया है शेयर।
*इस स्टोरी वाली तस्वीर में टीम इंडिया की जर्सी में दिख रहे हैं चाहर ।

ये है वो इंस्टाग्राम स्टोरी

Deepak Chahar  (Photo Source: Instagram)
Deepak Chahar (Photo Source: Instagram)

विराट कोहली का नाम फिर हुआ टीम से गायब

दूसरी ओर इस सीरीज के लिए टीम में चाहर और सुंदर की वापसी हुई है, तो एक बार फिर से पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम गायब है। अब अनुमान ये लगाया जा रहा है कि, एशिया कप में विराट टीम में वापसी करेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

close whatsapp