मुंबई को हल्के में ले रही लखनऊ टीम, अभ्यास से ज्यादा मौज मस्ती करने में लगे हैं खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई को हल्के में ले रही लखनऊ टीम, अभ्यास से ज्यादा मौज मस्ती करने में लगे हैं खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुके हैं।

LSG Players Enjoying In Flight (Pic Source-Twitter)
LSG Players Enjoying In Flight (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुके हैं। आज यानी 23 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा।

इसके बाद 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच होगा। दोनों ही टीमें इसको अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जो भी टीम एलिमिनेटर में जीतेगी वो क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना लेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को फ्लाइट में काफी मस्ती करते हुए देखा गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें टीम के तेज गेंदबाज मोहसिन खान अपने साथी खिलाड़ियों के साथ काफी मस्ती मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहसिन खान रवि बिश्नोई, कप्तान क्रुणाल पांड्या सहित बाकी खिलाड़ियों के साथ काफी मजे कर रहे हैं।

LSG ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘कभी नहीं बदलेंगे, मोहसिन भाई 😂🤌🏻।’

यह रही वीडियो:

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 14 लीग मुकाबलों में 8 में जीत दर्ज की थी जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरे पायदान पर रहे थे।

पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे और साथ ही ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहेंगे। टीम ने जैसे लीग मुकाबलों में खेला है वैसे ही वो आगे भी खेलना चाहेंगे।

close whatsapp