'कहां है Virat Restli'- जिम्बाब्वे दौरे पर विराट कोहली के फिर से रेस्ट करने पर भड़के फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘कहां है Virat Restli’- जिम्बाब्वे दौरे पर विराट कोहली के फिर से रेस्ट करने पर भड़के फैन्स

2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)
Indian batter Virat Kohli. (Photo by LINDSEY PARNABY/AFP via Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 18 अगस्त से शुरू होने वाली ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि 15 खिलाड़ियों की टीम में विराट कोहली और केएल राहुल को जगह नहीं मिली है।

बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज और इस समय चल रही टी-20 सीरीज से भी विराट कोहली को आराम दिया गया है। तमाम फैंस इस बात से दुखी हैं कि विराट को आखिर इतना आराम क्यों दिया जा रहा है। इसी को लेकर प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पहले वेस्टइंडीज और अब जिंबाब्वे दौरे में विराट कोहली को दिया गया आराम

बता दें, पिछले कुछ समय से विराट कोहली का फॉर्म काफी निराशाजनक रहा है। वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2019 में जड़ा था। तमाम विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों का मानना था कि विराट कोहली को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए जिससे वह अपने पुराने लय में वापस लौट सकें।

विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मुकाबलों में 33 और दो टी-20 मुकाबलों में 12 रन बनाए थे। इस खराब फॉर्म के साथ विराट कोहली ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवे स्थान पर पहुंच गए है। यही नहीं 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा चुकी टी-20 सीरीज में भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था और ना ही आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे और दो टी-20 मुकाबलों में वह टीम का हिस्सा थे।

भारतीय प्रशंसक BCCI के इस फैसले से काफी नाराज है कि पहले विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया और अब फिर जिंबाब्वे के खिलाफ भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व कप्तान जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले थे लेकिन उन्हें फिर से आराम दे दिया गया।

विराट के टीम में शामिल नहीं होने के बाद ट्विटर पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/WtffSamy/status/1553395778135429120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553395778135429120%7Ctwgr%5E4f8f928c38c1c3e93496ea66d2a97042cb2664f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fhow-much-rest-he-needs-twitter-infuriated-after-virat-kohli-is-rested-for-zimbabwe-tour%2F

https://twitter.com/Rohirat_Fans/status/1553410589963141121?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553410589963141121%7Ctwgr%5E4f8f928c38c1c3e93496ea66d2a97042cb2664f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fhow-much-rest-he-needs-twitter-infuriated-after-virat-kohli-is-rested-for-zimbabwe-tour%2F

https://twitter.com/100_avengers/status/1553398377890492416?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553398377890492416%7Ctwgr%5E4f8f928c38c1c3e93496ea66d2a97042cb2664f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fhow-much-rest-he-needs-twitter-infuriated-after-virat-kohli-is-rested-for-zimbabwe-tour%2F

https://twitter.com/PeakRohit/status/1553391783832215552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553391783832215552%7Ctwgr%5E4f8f928c38c1c3e93496ea66d2a97042cb2664f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fhow-much-rest-he-needs-twitter-infuriated-after-virat-kohli-is-rested-for-zimbabwe-tour%2F

https://twitter.com/Aaliya_Zain5/status/1553391430818598913?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1553391430818598913%7Ctwgr%5E4f8f928c38c1c3e93496ea66d2a97042cb2664f9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fhow-much-rest-he-needs-twitter-infuriated-after-virat-kohli-is-rested-for-zimbabwe-tour%2F

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम:

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

close whatsapp