WI v IND: टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI v IND: टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं आकाश चोपड़ा

टीम की शुरुआत काफी धमाकेदार रही जो अब नए इंडिया की पहचान भी बन चुकी है- आकाश चोपड़ा

Rohit Sharma and Aakash Chopra (Image Source: BCCI/Twitter)
Rohit Sharma and Aakash Chopra (Image Source: BCCI/Twitter)

6 अगस्त को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से मात देकर पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए।

टीम की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली गेंद से ही आक्रामक खेल दिखाया। वहीं जवाब में वेस्टइंडीज टीम 132 रन पर ही ढेर हो गई। विंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 24-24 रन बनाए।

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी के हालिया प्रदर्शन को लेकर कहा कि, ‘किसी भी खिलाड़ी ने इस मुकाबले में अर्धशतक नहीं जड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम ने 191 रन बनाए।

टीम की शुरुआत काफी धमाकेदार रही जो अब नए इंडिया की पहचान भी बन चुकी है। चाहे विकेट गिरते रहे लेकिन वो शुरूआत से ही तेजी से रन बनाते रहेंगे। ना वो रुकेंगे और ना वो डरेंगे। ना ही वो पीछे मुड़कर देखेंगे।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की ओपनिंग साझेदारी को लेकर चोपड़ा ने कहा कि, ‘सब चीजों के बावजूद भारतीय टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया और उसे रोका भी। रोहित शर्मा ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 33 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े। उन्होंने अकील हुसैन की गेंद पर एक छक्का जड़ दिया था और दूसरा मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

https://youtu.be/GM8qTvZ0Lh4

विकेट्स गिरते गए लेकिन भारतीय टीम रुकी नहीं: आकाश चोपड़ा

भारतीय टीम की आक्रमक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘दीपक हुड्डा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। पिछली बार जब वो खेले थे तब वो नीचे बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन भारतीय टीम ने रुकने का नाम नहीं लिया।

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत, संजू सैमसन और अक्षर पटेल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ‘ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। मेरे हिसाब से संजू सैमसन ने भी अच्छा खेला। अक्षर पटेल ने 8 गेंदों में 20* रन बनाए जो मुझे लगता है काफी बड़ा योगदान था।

close whatsapp