सिक्सर किंग युवा खिलाड़ियों को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिक्सर किंग युवा खिलाड़ियों को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे!

पंजाब के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंस्टा पर शेयर की एक रील।

Yuvraj Singh And Abhishek Sharma  (Image Credit- Instagram)
Yuvraj Singh And Abhishek Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सिक्सर किंग यानी की युवराज सिंह आज भी खबरों में बने रहते हैं, भले ही इस खिलाड़ी ने क्रिकेट को अलविदा कहा दिया हो लेकिन फिर भी युवराज की चर्चा होती ही रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर से युवराज सिंह का वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों पड़ा था युवराज सिंह का नाम सिक्सर किंग?

टीम इंडिया ने 2007 में हुआ सबसे पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, इसी टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे और इसके बाद से उनका नाम सिक्सर किंग पड़ गया था।

सिक्सर किंग के साथ युवा खिलाड़ी जमकर करते हैं पार्टी!

*पंजाब के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंस्टा पर शेयर की एक रील।
*इस इंस्टा रील में सिक्सर किंग के साथ नजर आ रहे हैं अभिषेक शर्मा।
*किसी पार्टी का लग रहा है ये वीडियो, जिसमें दोनों गाना गा रहे हैं।
*फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है रील।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Sharma (@abhisheksharma_4)

युवा खिलाड़ियों को निखार रहे हैं युवराज सिंह

भले ही युवराज सिंह क्रिकेट खेलना छोड़ चुके हो, लेकिन वो युवा खिलाड़ियों की काफी मदद करते हैं खासकर पंजाब के खिलाड़ियों की। जहां अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी युवराज से ट्रेनिंग लेते हैं, जिसके वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

कैसा रहा है अभिषेक शर्मा का करियर?

बात करें अभिषेक शर्मा कि तो वो पंजाब से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, साथ ही वो टीम इंडिया से अंडर 19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं और IPL में SRH टीम का हिस्सा हैं।

close whatsapp