क्या मिस्टर IPL अब कुकिंग का यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं?
मिस्टर IPL ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है नई रील।
अद्यतन - Aug 21, 2022 12:30 pm

मिस्टर IPL यानी की सुरेश रैना को इस साल मैदान पर सभी ने मिस किया, IPL में इस खिलाड़ी को 2022 के मेगा ऑक्शन में ना तो चेन्नई ने खरीदा और ना ही बाकी की 9 टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। जिसके बाद रैना क्रिकेट एक्शन से दूर रहे, लेकिन शायद अब ये खिलाड़ी कुछ नया शुरू करने जा रहा है।
मिस्टर IPL ने इस साल शुरू की थी नई पारी
भले ही किसी भी टीम ने सुरेश रैना को नहीं खरीदा था, लेकिन उसके बावजूद भी मिस्टर IPL इस लीग से जुड़े रहे और उन्होंने हिंदी की कमेंट्र्री का आगाज किया। रैना की आवाज को फैन्स ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था और वो पूरे आईपीएल सोशल मीडिया पर छाए रहे।
मिस्टर IPL अब कुक बनने की तैयारी कर चुके हैं
*मिस्टर IPL ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है नई रील।
*इस रील में खाना बनाते नजर आ रहे हैं सुरेश रैना।
*रैना को खाना पकाने में आते हैं काफी ज्यादा मजे।
*कैप्शन में लिखा- क्या पक रहा है? कुछ मजेदार आने वाला है।
मिस्टर IPL की रील पर डालते हैं एक नजर
काफी बार खाना पकाते हुए पोस्ट किया है वीडियो
अभी भी रखते हैं रैना अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान
2 साल हो गए हैं इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहे
हाल ही में 15 अगस्त के दिन सुरेश रैना को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े 2 साल हो गए हैं, उन्होंने धोनी के साथ 15 अगस्त 2020 के दिन ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया था।