SMAT 2024: अजिंक्य रहाणे ने सेमीफाइनल में बड़ौदा के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास, मुंबई ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की - क्रिकट्रैकर हिंदी

SMAT 2024: अजिंक्य रहाणे ने सेमीफाइनल में बड़ौदा के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास, मुंबई ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया।

Ajinkya Rahane (Pic Source-X)
Ajinkya Rahane (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में 98 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

बता दें कि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे ने केरल के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली थी, जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ 52 रन बनाए थे।

बड़ौदा के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भी रहाणे ने अपना फॉर्म जारी रखा और अपनी टीम को जीत दिलाई। यही नहीं इस जीत के साथ मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है।

मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ छह विकेट से जीता मैच

पहले सेमीफाइनल मैच की बात की जाए तो बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से शिवालिक शर्मा ने 36* रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि शाश्वत रावत ने 33 रनों का योगदान दिया। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 30 रन बनाए, जबकि अतीत सेठ ने 22 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से सूर्यांश शेगड़े ने दो ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके।

जवाब में अजिंक्य रहाणे की तूफानी पारी की वजह से मुंबई ने इस मैच को 18 ओवर के भीतर और चार विकेट खोकर जीत लिया। अजिंक्य रहाणे के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 46 रनों का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे और एक रन बनाकर आउट हो गए।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो मुंबई के खिलाफ फाइनल में खेलेगी। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?