ऋषभ पंत जुर्माना

Breaking: ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन! KKR के खिलाफ मैच में DC टीम से हुई बड़ी गलती

दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है।

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)
Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। विशाखापट्नम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली को 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से दिल्ली की टीम अभी तक पूरी तरह से उबर भी नहीं पाई थी कि उनकी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।

बीसीसीआई ने दिल्ली के कप्तान और प्लेयर पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। इस बार सिर्फ कप्तान पर ही नहीं बीसीसीआई ने पूरी टीम पर यह जुर्माना लगाया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम KKR के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है। इस सीजन यह गलती दिल्ली की टीम से दूसरी बार हुई है, जिस वजह से कप्तान सहित पूरी टीम पर यह जुर्माना लगाया गया है। इस गलती के बाद से ऋषभ पंत पर एक मैच के बैन का भी खतरा मंडराने लगा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम और कप्तान पर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 3 अप्रैल को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।”

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, “चूंकि स्लो ओवर रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।”

बता दें कि, ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर (अभिषेक पोरेल) सहित डीसी XI के अन्य सदस्यों पर या तो 6 लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया।

बता दें, इस सीजन अगर तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर टीम तीसरी बार यह गलती करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन लगाया जाता है, इसके साथ ही टीम के बाकी खिलाड़ियों (इंपैक्ट प्लेयर सहित) पर 12-12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाता है।

close whatsapp