जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत भारत को मिली लेकिन कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम को ट्रोल कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत भारत को मिली लेकिन कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम को ट्रोल कर दिया

दूसरे वनडे में भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से मात दी।

arshdeep singh and danish kaneria (source-twitter)
arshdeep singh and danish kaneria (source-twitter)

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई लोग कह रहे हैं कि भारत ने इस मुकाबले में छोटे से लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 विकेट गंवा दिए।

हालांकि, कनेरिया ने कहा कि, भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक रूख अपनाया और 26वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने यह भी कहा कि, यही हालत अगर पाकिस्तानी टीम के साथ होता तो वो इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरे 50 ओवर खेलते।

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में अपनाया आक्रामक रूख

41 वर्षीय ने कहा कि बहुत से पाकिस्तानी बल्लेबाज टीम में अपनी जगह को बनाए रखने के लिए अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दानिश कनेरिया ने कहा कि. “कई पाकिस्तानी प्रशंसकों ने कहा है कि भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 161 रनों का पीछा करते हुए पांच विकेट गंवाए।

लेकिन हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि भारत का दृष्टिकोण बहुत आक्रामक था और उन्होंने 25 ओवर के अंदर खेल खत्म कर दिया। ऐसी ही स्थिति में, पाकिस्तान इसी लक्ष्य का पीछा करने के लिए 50 ओवर बल्लेबाजी करता।”

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम के बल्लेबाजों ने दूसरे वनडे में भी निराश किया। टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम अब पहले दो मुकाबलों में विपक्ष को हराने के बाद अब सीरीज में व्हाइटवॉश करने की कोशिश करेगी।

close whatsapp