एशिया कप 2022: सिर्फ एक ट्वीट से इरफ़ान पठान ने वकार यूनुस की कर दी बोलती बंद - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: सिर्फ एक ट्वीट से इरफ़ान पठान ने वकार यूनुस की कर दी बोलती बंद

घुटने की चोट की वजह से एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं शाहीन अफरीदी।

Irfan Pathan & Waqar Younis (Photo Source: Twitter)
Irfan Pathan & Waqar Younis (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अफरीदी ने पिछले साल के टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उसी प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत को हराने में कामयाब रहा था।

शाहीन अफरीदी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने टीम इंडिया पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि, भारतीय शीर्ष क्रम को खुद को भाग्यशाली समझना चाहिए क्योंकि शाहीन इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर इरफान पठान ने पलटवार करते हुए मजेदार ट्वीट किया।

पठान ने जो ट्वीट किया, उसने लगभग वकार यूनिस की बोलती बंद करने वाला काम किया। पठान ने कहा कि भारतीय टीम भी एशिया कप में अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरेगी। पठान ने ट्वीट में लिखा कि, ‘अन्‍य टीमों के लिए राहत की बात है कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं।’

शाहीन के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह भी हो चुके हैं एशिया कप से बाहर

बुमराह और शाहीन दोनों एशिया कप 2022 के लिए उपलब्ध नहीं हैं, यह अन्य गेंदबाजों के लिए टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का एक सही मौका होगा। भारत उम्मीद कर रहा होगा कि वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अवेश खान और अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हैरिस रऊफ के साथ भारतीय बल्लेबाजी क्रम को चुनौती देंगे।

इस बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहीन की अनुपस्थिति में होनहार तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को मौका मिलेगा या नहीं। पिछले 12 महीनों से पाकिस्तान टीम के साथ यात्रा कर रहे दहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। मौका मिलने पर वो आगामी एशिया कप में वो अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

close whatsapp