किसी भी कीमत पर टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं जसप्रीत बुमराह! - क्रिकट्रैकर हिंदी

किसी भी कीमत पर टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं जसप्रीत बुमराह!

इस समय NCA में हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

कुछ ही दिनों में एशिया कप का आगाज होने जा रहा है, लेकिन इस अहम टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं दिखाई देंगे। चोट के कारण टीम इंडिया का ये प्रमुख खिलाड़ी बाहर हुआ है, लेकिन बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं और उसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है।

जसप्रीत बुमराह के लिए टीम इंडिया का रास्ता बनाया IPL ने

जसप्रीत बुमराह उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने IPL के जरिए टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। शुरूआत से ही बुमराह मुंबई की टीम से लीग खेले हैं और अब टीम उनको करोड़ों की रकम में रीटेन करती है।

जसप्रीत बुमराह वापसी के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं!

*इस समय NCA में हैं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।
*टी-20 वर्ल्ड कप तक अपनी फिटनेस हासिल करना चाहते हैं बुमराह।
*NCA में रिहैब के साथ-साथ फिटनेस पर है बुमराह का पूरा फोकस।
*इस खिलाड़ी ने रील शेयर दिखाया कितने मेहनत करने में लगे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस रील को किया है जसप्रीत बुमराह ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

एक और प्रमुख खिलाड़ी नहीं है एशिया कप की टीम का हिस्सा

जसप्रीत बुमराह के अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल भी एशिया कप की टीम का हिस्सा नहीं है, जिसका कारण है उनकी लगी चोट।

युवा तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा

बुमराह और हर्षल का ना होना टीम इंडिया के काफी बड़ा झटका है, लेकिन इन दोनों की जगह बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और आवेश खान के साथ अर्शदीप सिंह को एशिया कप के लिए मौका दिया है।

close whatsapp