दूसरे टी-20 मैच में उमरान ने अपनी रफ़्तार से बरपाया कहर, फैंस ने भी दिए कुछ मजेदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे टी-20 मैच में उमरान ने अपनी रफ़्तार से बरपाया कहर, फैंस ने भी दिए कुछ मजेदार रिएक्शन

इस समय भारत और श्रीलंका के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है।

Umran Malik (Pic Source-Twitter)
Umran Malik (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और श्रीलंका के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, पुणे में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए। उन्होंने चोटिल संजू सैमसन और हर्षल पटेल की जगह राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह को शामिल किया। बता दें, राहुल त्रिपाठी ने इस मैच के जरिए अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू किया।

वहीं श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किए हैं। मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए और भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 207 रन की दरकार है। भारतीय टीम की ओर से उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। भले ही उन्होंने रन थोड़े ज्यादा लुटाए हो लेकिन मलिक ने महत्वपूर्ण समय में यह विकेट अपने किए।

बता दें, उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षे, चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा को अपना शिकार बनाया। उनकी घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके। बता दें, उमरान मलिक ने पहले टी-20 में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहले टी-20 में 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके थे।

दूसरी टी-20 में उमरान मलिक की गेंदबाजी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दिए अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Anamk01/status/1611017949263060993?s=20&t=51WpctVXCytt1fhOBNPN_Q

https://twitter.com/pinkmanoffl/status/1611017486463553536?s=20&t=51WpctVXCytt1fhOBNPN_Q

उमरान मलिक ने अभी तक भारत के लिए 5 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.71 के औसत और 11 की इकोनामी से 7 विकेट झटके हैं। वहीं 5 वनडे में उन्होंने 28.29 के औसत और 6 की इकनोमी से 7 विकेट हासिल किए हैं।

भारतीय टीम इस तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे है। हालांकि वो इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। टीम के सभी बल्लेबाज इस समय फॉर्म में है लेकिन यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण मुकाबला होगा।

close whatsapp