विराट ने पाकिस्तान के सामने साबित किया क्यों हैं वो असली किंग?
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
अद्यतन - Aug 30, 2022 12:37 pm

हाल ही में एशिया कप के दौरान टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ है, इस दौरान सभी की नजरें पूर्व कप्तान विराट कोहली पर थी और वो थोड़े अपने पुराने रंग में भी नजर आए। लेकिन अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा विराट मैच के बाद हुई चीजों को लेकर खबरों में आए, इसी कड़ी में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान के वायरल फैन से भी मिले थे विराट कोहली
पाकिस्तान टीम का एक फैन है, जिसका नाम मोमिन शाकिब है और ये फैन 2019 में काफी वायरल हुआ था। इसी फैन से विराट मैच के बाद मिले और उनके साथ काफी बातें भी की, जिसका वीडियो भी फैन्स को पसंद आया।
जब पाकिस्तान का गेंदबाज ले गया विराट की जर्सी…
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में विराट और पाकिस्तान के गेंदबाज हैरिस राउफ आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान कोहली ने हैरिस राउफ को अपनी जर्सी की गिफ्ट।
*कोहली ने इस जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ कर के दिए हैं हैरिस राउफ को।
हैरिस राउफ को अपनी जर्सी देते टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली
बल्ले से निकले कितने रन?
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में विराट कोहली थोड़े समय के लिए अपने रंग में दिखे, इस दौरान कोहली के बल्ले से कुल 35 रन निकले।
एशिया कप में आज किस का होगा मैच?
दूसरी ओर एशिया कप में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा, तो कल टीम इंडिया के सामने हांगकांग की टीम होगी।