बड़े पर्दे पर मैं विराट कोहली अन्ना की बायोपिक में मुख्य रोल निभाना चाहता हूं: विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने अभी तक 17 फिल्मों में काम किया है।
अद्यतन - अगस्त 31, 2022 9:37 अपराह्न

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा जो अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक लोकप्रिय चेहरा हैं, उन्होंने इच्छा जताई है कि उन्हें विराट कोहली की बायोपिक में मुख्य भूमिका में काम करना है। बता दें, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में विजय देवरकोंडा को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखा गया। वो लगातार भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए दिखे। वो अपनी नई फिल्म ‘लाइगर’ के प्रचार के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और रोनित रॉय भी हैं।
मेजबान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो भारतीय क्रिकेट के ‘किंग’ विराट कोहली को अर्धशतक बनाते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि उनकी यह मुराद पूरी नहीं हो पाई। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 34 गेंदों में 35 रन बनाए और मोहम्मद नवाज का शिकार हुए।
हालांकि उससे पहले विजय देवरकोंडा ने यह इच्छा जताई है कि वो बड़े पर्दे पर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का रोल अदा कर लिया है इसलिए अब वो विराट कोहली की भूमिका निभाने के लिए बेताब है।
स्टार स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा कि, ‘धोनी भाई की बायोपिक सुशांत सिंह राजपूत ने पहले ही कर ली है इसलिए मैं विराट अन्ना की बायोपिक करने के लिए बेताब हूं।’ बता दें, विजय देवरकोंडा ने अभी तक 17 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी भी है जिसका रीमेक बाद में बॉलीवुड में कबीर सिंह नाम से बनाया गया। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने बेहतरीन काम किया था।
मैं एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना चाहता हूं: महेश तीक्षणा
श्रीलंका के युवा स्पिनर महेश तीक्षणा ने यह इच्छा जताई है कि वो एशिया कप 2022 के फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना चाहते हैं और विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं।
न्यूज़21 से बात करते हुए श्रीलंकाई स्पिनर ने कहा कि, ‘ विराट कोहली कमाल के खिलाड़ी हैं। मैं एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना चाहता हूं विराट कोहली का विकेट लेना चाहता हूं। हालांकि अगर श्रीलंका को सुपर 4 में क्वालीफाई करना है तो उन्हें बांग्लादेश को हराना पड़ेगा। हम सब इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।