एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैचों के समर्थन से कमजोर टीमें के साथ हुआ अन्याय - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान मैचों के समर्थन से कमजोर टीमें के साथ हुआ अन्याय

बांग्लादेश और हांगकांग जारी एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं।

Babar Azam and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/Twitter)
Babar Azam and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/Twitter)

बांग्लादेश और हांगकांग जारी एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं, जबकि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका सुपर फोर स्टेज में पहुंच चुके है। इस बार एशिया कप का प्रारूप थोड़ा अलग है, जहां सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में केवल दो-दो मैच खेलने को मिले, और छह टीमों में से केवल चार टीमें ही अगले चरण में जगह बना पाई है। इसके अलावा, इस साल यह टूर्नामेंट T20I प्रारूप में खेला जा रहा है।

चूंकि छह में से दो टीमें इतने बड़े मंच पर भाग लेने वाली सभी टीमों का सामना करने का मौका गंवा चुकी है, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि एशिया कप का नया प्रारूप भारत बनाम पाकिस्तान मैचों का अधिक समर्थन करता है, और यह प्रसारकों को लाभ देता है, लेकिन इससे अन्य टीमों को नुकसान पहुंचा है।

एशिया कप का नया प्रारूप भारत बनाम पाकिस्तान मैचों का समर्थन करता है: वसीम जाफर

आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप ए में रखा गया है, और 28 अगस्त को एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में इन दो चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां टीम इंडिया ने पड़ोसी देश की टीम को पांच विकेट से मात दी थी। अब, ये एशियाई दिग्गज 4 सितंबर को सुपर-फोर स्टेज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे और शायद फिर से 11 सितंबर का फाइनल इन दोनों टीमों के बीच ही खेला जाएगा।

इस बीच, जाफर ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच प्रसारकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें अधिक दर्शक प्राप्त होते है, लेकिन इस प्रारूप ने बांग्लादेश और हांगकांग जैसी अन्य टीमों के साथ नाइंसाफी की है।

वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “एशिया कप के पिछले संस्करण में सभी छह टीमों को एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला था और फिर दो टीमों ने फाइनल खेला था। लेकिन इस संस्करण में, आयोजक अधिक भारत बनाम पाकिस्तान मैच आयोजित करना चाहते थे ताकि ब्रॉडकास्टर्स को अधिक से अधिक दर्शक मिल सके। यह ब्रॉडकास्टरों के लिए फायदे का प्रारूप रहा, लेकिन मुझे अन्य टीमों के लिए बुरा लग रहा है। एशिया कप के इस प्रारूप में खेलने से छोटी और कमजोर टीमों को नुकसान पहुंचा है।”

close whatsapp