जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स ने दुबई की सड़कों पर मचाया हंगामा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स ने दुबई की सड़कों पर मचाया हंगामा

पाकिस्तान टीम की जीत के बाद सड़कों पर किया फैन्स ने हंगामा।

Pakistan Cricket Team Fans (Image Credit- Instagram)
Pakistan Cricket Team Fans (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम ने 28 अगस्त को भारत से मिली हार का बदला कल ले लिया, जिसके बाद पाकिस्तानी फैन्स का उत्साह 7वें आसमान पर है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ये वीडियो साबित करता है कि पाकिस्तान टीम भारत को हराकर कितना खुश होती है।

पाकिस्तानी फैन्स पिछले मैच में रोने लगे थे

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 28 अगस्त को हरा दिया था, जिसके बाद दुबई स्टेडियम में मैच देखने आए पाकिस्तानी फैन्स रोने लग गए थे और इमोशनल हो गए थे। लेकिन इन फैन्स को भरोसा था कि पाक टीम फिर से शानदार कमबैक करेगी और जीतेगी।

पाकिस्तानी फैन्स ने सड़कों पर काटा बवाल…

*पाकिस्तान टीम की जीत के बाद सड़कों पर किया फैन्स ने हंगामा।
*पाक टीम के वायरल फैन मोमिन शाकिब ने एक रील की है शेयर।
*इस रील में पाकिस्तानी फैन्स के साथ हंगामा मचा रहे हैं मोमिन।
*सभी पाकिस्तान टीम के फैन जमकर मना रहे हैं इस जीत का जश्न।

पाकिस्तानी फैन्स का ये है वो वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

खुद पाकिस्तान टीम भी खुद को नहीं रोक पाई

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी जीत के बाद खुद को नहीं रोक पाई, जिसका वीडियो पाक टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में उछल रहे हैं और टीम इंडिया के खिलाफ मिली जीत का जश्न मना रहे हैं।

ये है वो पाकिस्तान टीम वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

close whatsapp