क्रिस गेल ने कौनसा 'नशा' कर, बोला था वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिस गेल ने कौनसा ‘नशा’ कर, बोला था वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलेगी?

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले क्रिस गेल ने किया था बड़ा दावा।

Phil Simmons, Chris Gayle And Nicholas Pooran (Image Credit- Instagram)
Phil Simmons, Chris Gayle And Nicholas Pooran (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम का जलवा था, विरोधी खिलाड़ी इस टीम से खौफ खाते थे। लेकिन वो कहते है ना वक्त बदलते देर नहीं लगती, टी-20 प्रारूप की इस धाकड़ टीम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और बीता हुआ कल यानी की 21 अक्टूबर वेस्टइंडीज टीम के लिए क्रिकेट में काला दिन होगा।

वेस्टइंडीज टीम का इतना बुरा हाल हो चुका है

जी हां, वेस्टइंडीज टीम के खराब दिन शुरू हो चुके हैं, 2 बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने वाली टीम ने इस बार काफी निराश किया है। जहां इंडीज टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है और सुपर-12 में जगह बनाने में असफल रही है।

क्रिस गेल ने शायद सपने में देखा था वेस्टइंडीज को फाइनल खेलते हुए!

*टी-20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले क्रिस गेल ने किया था बड़ा दावा।
*गेल ने अपने देश की टीम को फाइनल में खेलते हुए देखने की थी बात ।
*गेल ने कहा था कि- इस साल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में होगा फाइनल।
*लेकिन इंडीज टीम तो सुपर-12 तक में नहीं बना पाई अपनी जगह।

आयरलैंड ने तोड़ दिया इस साल वेस्टइंडीज टीम का सपना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

आज से शुरू होने जा रहे ही सुपर-12 की बड़ी जंग

आज यानी की 22 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का आगाज होने जा रहा है, पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा और दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।

तैयार हो चुका है सुपर-12 का पूल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

 

close whatsapp