IND vs SL: सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी कोच के बाद, अब कुलदीप यादव के गेंदबाजी कोच भी बन गए हैं युजी चहल
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में हुए वनडे मैच को जीतने के साथ वनडे सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है।
अद्यतन - जनवरी 13, 2023 6:05 अपराह्न

भारत और श्रीलंका के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वहीं दूसरे वनडे मैच में चोटिल युजवेंद्र चहल को रिप्लेस करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से भी मैनेजमेंट सहित फैंस को काफी प्रभावित किया था।
बता दें कि श्रीलंका बनाम भारत कोलकाता में हुए दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 51 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट निकाले थे और मोहम्मद सिराज के तीन विकेट की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 215 रनों पर समेट दिया था।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते वक्त भारतीय टीम लड़खड़ाई गई थी लेकिन केएल राहुल की 64 रनों की नाबाद पारी के दम पर, मैन इन ब्लू ने इस मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं मैच के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव मजेदार बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
सूर्या के बाद अब कुलदीप के भी कोच बन गए हैं चहल
बता दें कि इस वीडियो में कुलदीप यादव युजवेंद्र चहल को महत्वपूर्ण इनपुट देने के लिए धन्यवाद करते हैं। क्योंकि टेस्ट मैच खेलने के बाद चहल सीधे वनडे मैच में खेलते हुए नजर आए थे। वीडियो के अनुसार कुलदीप कहते हैं, जिस तरह से आपने इनपुट दिए ग्राउंड पर, क्योंकि आप इनके साथ खेल रहे थे तो आपको आइडिया था कि कैसे बाॅलिंग करनी है तो उसके लिए थैंक्यू।
दूसरी तरफ कुलदीप की बात का युजवेंद्र चहल बेहत ही मजाकिया अंदाज में जबाव देते हुए नजर आते हैं। चहल कहते हैं, सूर्या के तो हम बैटिंग कोच थे लेकिन अब कुलदीप यादव के बाॅलिंग कोच भी बन गए हैं। तो आप ये नोट कर लीजिए, आपसे हम फिर मिलते हैं।
देंखे मजेदार वीडियो
𝙆𝙪𝙡𝘾𝙝𝙖 𝙞𝙨 𝘽𝙖𝙘𝙠! 🤗
Presenting special edition of Chahal TV 📺 from Kolkata
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦: @yuzi_chahal interviews Milestone Man @imkuldeep18 post #TeamIndia’s victory in the 2⃣nd #INDvSL ODI 👌🏻👌🏻 – By @ameyatilak
Full interview 🔽https://t.co/K1dRVC6BCH pic.twitter.com/Ixk7rLCB1P
— BCCI (@BCCI) January 13, 2023