एशिया कप 2022: श्रीलंका युवा खिलाड़ियों ने दिखाया भारतीय टीम को आईना और सुपर-4 में दिलाई टीम को 6 विकेट से जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: श्रीलंका युवा खिलाड़ियों ने दिखाया भारतीय टीम को आईना और सुपर-4 में दिलाई टीम को 6 विकेट से जीत

दिलशान मधुशनाका ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Sri Lanka Team (Photo Source: Twitter)
Sri Lanka Team (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 के सुपर-4 का तीसरा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच में दुबई के मैदान पर खेला गया। जिसमें श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को चौंकाते हुए इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज की। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 41 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। वहीं श्रीलंका ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवरों में हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह को लगभग पक्का कर लिया।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल टीम को अच्छी शुरुआत देने में बिल्कुल भी कामयाब नहीं हो सके। जिसमें 11 के स्कोर पर लोकेश राहुल ने महेश तीक्ष्णा ने अपना शिकार बनाया। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली भी बिना खाता खोले दिलशान मधुशनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए।

यहां से कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसके बाद दोनों के बीच में 97 रनों की अहम साझेदारी देखने को मिली। रोहित शर्मा 41 गेंदों में 72 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन इसके बाद अचानक फिर से मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया।

सूर्यकुमार यादव जहां 29 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए वहीं हार्दिक और पंत ने सिर्फ 17-17 रनों की पारी खेली। जिससे भारतीय टीम इस मैच में 20 ओवरों में 8 विकेट पर 173 रन तक ही पहुंचने में सफल हो सकी। श्रीलंका की तरफ से मधुशनाका ने 3 जबकि दसुन शनाका और करुणारत्ने ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने दी धमाकेदार शुरुआत और टीम की जीत की पक्की

174 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने धमाकेदार तरीके से शुरुआत करते हुए पहले 6 ओवरों में 57 रन जोड़ दिए। जिसके बाद दोनों के बीच में 97 रनों की साझेदारी की जिसमें निसांका ने 52 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद श्रीलंका को जल्दी-जल्दी विकेट के झटके लगे जिसमें कुसल मेंडिस का भी अहम विकेट शामिल था, जो 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

110 पर 4 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी करना शुरू किया जिसमें कप्तान दसुन शनाका और भानुका राजपक्षे ने लगातार तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा, जिससे टीम मैच में बनी रही और 19.5 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें भानुका ने 17 गेंदों में नाबाद 25 रन और शनाका ने 18 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।

यहां पर देखिए श्रीलंका टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/1no_aalsi_/status/1567156668101988353?s=20&t=ARNpgULUcooWFmXbu4l0yA

close whatsapp