आसिफ अली अपने बल्ले से अफगान गेंदबाज का मुंह तोड़ देते शायद - क्रिकट्रैकर हिंदी

आसिफ अली अपने बल्ले से अफगान गेंदबाज का मुंह तोड़ देते शायद

अफगान गेंदबाज फरीद अहमद ने लिया था आसिफ अली का विकेट।

Asif Ali And Fareed Ahmad (Image Credit- Twitter)
Asif Ali And Fareed Ahmad (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान ने रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया, लेकिन इस दौरान पाक बल्लेबाज आसिफ अली की एक हरकत ने काफी सवाल खड़े कर दिए और उनकी खेल भावना को लेकर भी काफी कुछ बोला जा रहा है। साथ ही उनकी इस घटिया हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है।

आसिफ अली प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं

जी हां, आसिफ अली पाकिस्तान के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं, जो आखिरी के ओवर्स में मैच को पलटना और लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। कल भी वो कुछ ऐसा ही कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

आसिफ अली को नहीं पता तमीज क्या चीज होती है…

*अफगान गेंदबाज फरीद अहमद ने लिया था आसिफ अली का विकेट।
*विकेट लेने के बाद फरीद ने जश्न आसिफ के मुंह पर मनाना शुरू कर दिया ।
*जिसके बाद गुस्सा हुए आसिफ ने फरीद को बल्ले से मारने की कोशिश।
*लेकिन साथी खिलाड़ियों ने किया बीच-बचाव, फिर हुए मामला शांत।

आसिफ अली शायद इंटरनेशनल नहीं गली क्रिकेट खेल रहे थे

बैन लग सकता है इस हरकत के कारण

दूसरी ओर कई दिग्गजों ने अली की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें बैन करने की मांग की है, अगर अली की इस हरकत पर कार्रवाई होती है तो वो कार्रवाई शायद उन्हें बैन करना ही होगी।

कौन-कौन हुआ टूर्नामेंट से बाहर?

वहीं अब एशिया कप 2022 से इंडिया और अफगानिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है, आज इन्हीं दोनों टीमों का मैच होगा। वहीं कल और उसके बाद फाइनल में भी पाकिस्तान का सामना श्रीलंका टीम से होगा, साथ ही ये दोनों टीमें काफी शानदार लय में चल रही है।

close whatsapp