टेस्ट क्रिकेट के लिए सुपर फिट होने में लगे हैं Jasprit Bumrah, इंस्टा स्टोरी के जरिए किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट के लिए सुपर फिट होने में लगे हैं Jasprit Bumrah, इंस्टा स्टोरी के जरिए किया खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में नजर नहीं आए हैं Bumrah

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

Jasprit Bumrah काफी समय से टीम इंडिया की तेजी गेंदबाजी को लीड कर रहे है, साथ ही वो लगातार कई महीनों से क्रिकेट भी खेल रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी इस समय क्रिकेट से दूर है, लेकिन उसके बाद भी बुमराह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और अगली सीरीज की तैयारी में जुटे हैं।

हाल ही में Jasprit Bumrah ने हिटमैन को लेकर किया था बयान

कुछ समय पहले ही Jasprit Bumrah का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने कप्तान रोहित को लेकर बात की थी। इस दौरान बुमराह ने कहा था कि- रोहित शर्मा से सीखने के लिए बहुत कुछ है, वह एक कप्तान के रूप में अलग तरह से विकसित हुए हैं और उन्होंने गलतियों से सीखा है। साथ ही बुमराह ने कहा था कि- रोहित कठोर नहीं हैं, हर किसी को सुनते हैं और आखिरी में उसे फ़िल्टर करते हैं – मैं आभारी हूं और विशेषाधिकार प्राप्त हूं कि लंबे समय तक उनकी कप्तानी में खेलने का मौका मिला।

Jasprit Bumrah कर रहे हैं टेस्ट सीरीज के लिए स्पेशल तैयारी

*टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में नजर नहीं आए हैं Jasprit Bumrah
*इस बीच बुमराह ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है फैन्स के साथ।
*तस्वीर में बुमराह कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, नीचे लिखा- Workout Done
*बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए बुमराह करने वाले हैं टीम में वापसी ।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Jasprit Bumrah ने

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

कुछ दिनों पहले ये पोस्ट शेयर किया था गेंदबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

अर्शदीप सिंह को मोटिवेशन देते हैं बुमराह

जी हां, अर्शदीप सिंह टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं, खबरे ये भी है कि जल्द ही उनका इस प्रारूप में चयन भी होगा। इस बीच  अर्शदीप ने कहा था कि- बुमराह भाई मुझे बोल चुके हैं कि अर्शदीप तुझे टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेलने हैं और साथ ही अर्शदीप बोले थे कि- बुमराह भाई हमेशा मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते है। वैसे रिपोर्ट्स की माने तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के में अर्शदीप सिंह का टीम इंडिया से टेस्ट डेब्यू हो सकता है।

close whatsapp