जीत के बाद नसीम शाह का जश्न गली क्रिकेट से भी ज्यादा बदतर था
लगातार 2 छक्के लगाने के बाद बेकाबू हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह।
अद्यतन - Sep 8, 2022 11:46 am

कल न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ एक नाम चल रहा था, वो नाम था पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और इस बार उनके खबरों में आने कारण था उनकी बल्लेबाजी। जी हां, अभी तक इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन इस बार उनकी बल्लेबाजी कमाल कर गई।
नसीम शाह ने आखिरी ओवर में सब कुछ बदल दिया
अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि, पाकिस्तान टीम की हार पक्की है। लेकिन सबसे आखिर में बल्लेबाजी करने आए गेंदबाज नसीम शाह ने सब कुछ पलट दिया और लगातार 2 छक्के लगाकर पाक टीम को जीत दिला दी।
नसीम शाह जैसा जश्न तो कई बच्चा भी नहीं मनाता
*लगातार 2 छक्के लगाने के बाद बेकाबू हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह।
*मैदान पर पहले फेंका बल्ला और फिर हेलमेट को भी जमीन पर देकर मारा।
*बाद में नसीम अफगान खिलाड़ियों को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
*बाद में साथी खिलाड़ियों ने कराया इस गेंदबाज को बड़ी मुश्किल से शांत।
नसीम शाह का जश्न क्रिकेट जैसे खेल को शोभा नहीं देता
These scenes will be remembered for a lifetime#PAKvAFG #NaseemShah pic.twitter.com/N1XynicpCR
— Samiah Rashid (@SamiahKhanPAK) September 7, 2022
पाकिस्तान टीम का होटल में हुआ काफी शानदारा तरीके से स्वागत
मैच पाक टीम ने जीता, लेकिन दिल अफगान टीम जीत ले गई
कल के मैच में अफगान टीम ने सिर्फ 129 रन बनाए थे, जिसके बाद लग रहा था कि पाक टीम आसानी से इस मैच को जीत जाएगी। लेकिन अफगान टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट गिरा दिए पााकिस्तान के, साथ ही मैच भी आखिरी ओवर तक गया और आखिरी में नसीम शाह के 2 छक्के अफगान टीम पर काफी भारी पड़ गए।