हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगे अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगे अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी

नसीम शाह के 2 छक्के लगाने के बाद हार गई अफगान टीम।

Afghanistan Team (Image Credit- Twitter)
Afghanistan Team (Image Credit- Twitter)

एशिया कप 2022 के सुपर 4 में पाकिस्तान टीम ने आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया, मैच में एक वक्त ऐसा आया था जब लग रहा था कि अफगान टीम जीत जाएगी। लेकिन नसीम शाह के 2 छक्कों ने नबी की टीम का सपना तोड़ दिया, इस बीच अफगान टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अफगानिस्तान टीम ने की शानदार गेंदबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम ने सिर्फ 129 रन बनाए थे, लेकिन इस टीम ने पाकिस्तान को आसानी से जीत हासिल नहीं करने दी और बाबर की टीम के 9 बल्लेबाजों को आउट कर दिए।

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी हार के बाद मैदान पर रोन लगे

*नसीम शाह के 2 छक्के लगाने के बाद हार गई अफगान टीम।
*पाक के खिलाफ हार के बाद अफगान हुई एशिया कप से बाहर ।
*हार के बाद मैदान पर ही रोने लगे अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी।
*अफगान टीम के खिलाड़ी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे हार के बाद।

हार के बाद रोते हुए अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी

बल्लेबाजी में फेल हो गई थी अफगान टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने काफी अच्छी शुरूआत की थी, लेकिन बाद में पाक गेंदबाज हावी हो गए और पूरी टीम सिर्फ 129 रन ही बना पाई। जिसके बाद अफगान गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया, लेकिन आखिरी ओवर में नसीम शाह के 2 छक्कों ने पूरा मैच पलट दिया।

दोनों देशों के दर्शकों में हुई मारपीट

दूसरी ओर मैच खत्म होने के बाद दोनों देशों के दर्शकों में जबरदस्त मारपीट हो गई, स्टेडियम में लगी कुर्सियों को दर्शक उखाड़ने लगे और एक दूसरे पर जोर जोर से मारने लगे। जिसके वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे खुद शोएब अख्तर ने भी शेयर किया है।

close whatsapp