एशिया कप 2022 में संघर्ष कर रहे बाबर आजम के बचाव में उतरे वसीम जाफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022 में संघर्ष कर रहे बाबर आजम के बचाव में उतरे वसीम जाफर

एशिया कप 2022 के बाद पाकिस्तान 7 मैचों की T20I सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करने जा रहा है।

Babar Azam and Wasim Jaffer (Image Source: Twitter/BCCL)
Babar Azam and Wasim Jaffer (Image Source: Twitter/BCCL)

पाकिस्तान ने भले ही एशिया कप 2022 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन इस सफलता में उनके कप्तान बाबर आजम बल्ले के साथ कोई योगदान नहीं दें पाए। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जा रहे एशिया कप 2022 में बाबर आजम की किश्मत उनका साथ नहीं दें रही है, क्योंकि विरोधी टीमों के गेंदबाज उन्हें हाथ खोलने का मौका ही नहीं दें पा रहे हैं।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने जारी एशिया कप 2022 में अब तक 9, 10, 14 और 0  रन बनाए हैं, और ये आंकड़े टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले चिंतनीय है। हालांकि, पाकिस्तान समेत सभी फैंस को उम्मीद है कि बाबर अपने फॉर्म में जल्द लौट आएंगे। वह इस टूर्नामेंट से पहले खेल के तीनो प्रारूपों में बेहतरीन फॉर्म में थे।

बाबर आजम जल्द करेंगे अपने फॉर्म में वापसी: वसीम जाफर

बाबर आजम एशिया कप 2022 में अपने खराब प्रदर्शन के चलते बल्लेबाजों के लिए आईसीसी T20I रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि एशिया कप 2022 में बाबर की ओर से एक बड़ी पारी जल्द आने वाली है।

वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर के ‘बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति’ शो पर कहा: “बाबर आजम की एक अच्छी पारी जल्द आने वाली है।”

आपको बता दें, पाकिस्तान का एशिया कप 2022 में अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 9 सितंबर को है, जिसके बाद 11 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग लड़ी  जाएगी।

इस टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान सात मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका आगाज 20 सितंबर को होगा। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बाबर आजम एशिया कप 2022 में अगले दो मैचों में, और इस घरेलू सीरीज के दौरान अपने फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे।

close whatsapp