निखिल चोपड़ा ने मुश्ताक अहमद के स्वभाव को लेकर किया दिलचस्प खुलासा; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

निखिल चोपड़ा ने मुश्ताक अहमद के स्वभाव को लेकर किया दिलचस्प खुलासा; पढ़िए पूरी खबर

मुश्ताक अहमद इस समय पाकिस्तान के स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

Nikhil Chopra and Mushtaq Ahmed (Image Source: CT/PCB)
Nikhil Chopra and Mushtaq Ahmed (Image Source: CT/PCB)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और मौजूदा स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद बेहद ही मजाकिया स्वभाव के हैं, उनकी इस हंसी-मजाक करने की प्रवृति के कारण उनकी टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा ही बड़ा जबरदस्त रहता था।

आपको बता दें, मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार अक्टूबर 2003 में खेला था और फिर साल 2014 में गेंदबाजी सलाहकार के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम से शामिल हुए थे। जिसके बाद दिग्गज स्पिनर को साल 2016 में पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया। इस समय वह पाकिस्तान के स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

मुश्ताक अहमद बेहद ही मजाकिया स्वभाव के हैं: निखिल चोपड़ा

निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “मैंने मुश्ताक अहमद के बारे में बहुत सारी कहानियां सुनी हैं। मुशी के चुटकुले बेहद मजेदार हुआ करते थे, हालांकि मैं उनके चुटकुले यहां नहीं बता सकता, लेकिन वह पूरे ड्रेसिंग रूम के मूड को बेहतरीन बना देते थे। उनके पास लोगों को मूड को ठीक करने और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का बेहद शानदार हुनर है।”

आपको बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप 2022 के अंतिम सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट की  शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 के फाइनल के क्वालीफाई कर लिया है, और अब 11 सितंबर को दुबई में श्रीलंका के साथ खिताबी जंग में भिड़ेगा। पाकिस्तान को जारी टी-20 टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

एशिया कप 2022 के बाद पाकिस्तान सात मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी कर रहा है, जो 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसके बाद सभी टीमें 13 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करेगी।

close whatsapp