विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक पर रवि शास्त्री ने कहा- "देर लगी लेकिन बंदर..." - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक पर रवि शास्त्री ने कहा- “देर लगी लेकिन बंदर…”

विराट कोहली ने हाल ही अपना 71वां शतक लगाया, जो लगभग तीन साल के अंतराल के बाद आया है।

virat kohli and ravi shastri (source-twitter)
virat kohli and ravi shastri (source-twitter)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली ने आखिरकार 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2022 सुपर फोर मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शतक के सूखे को समाप्त कर दिया है।

दाएं- हाथ के इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने सिर्फ 61 गेंदों में 122* रनों की अद्भुत पारी खेली, जो T20I क्रिकेट में उनका पहला शतक है, और दुबई में खेले गए सुपर फोर मैच में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रनों की जीत दर्ज करने में मदद की। यह T20I क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का 71वां शतक है, जो लगभग तीन साल के अंतराल के बाद आया है।

विराट कोहली के 1000 से अधिक दिनों के बाद शतक लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने शतक के सूखे को समाप्त करने के बाद निश्चित रूप से अपने सिर से कम से कम पांच किलोग्राम भार कम महसूस कर रहे होंगे।

विराट कोहली के सिर से कम से कम पांच किलो भार कम हो गया है: रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “आप सभी 1020 दिनों के अंतराल की बात कर रहे हैं; लेकिन मैं 700 दिन कह सकता हूं, क्योंकि मैं उस ड्रेसिंग रूम का हिस्सा था। विराट के बल्ले से शतक निकले बहुत समय हो गया। लेकिन अब बंदर (खराब दौर) उसकी पीठ से उतर गया है। जब आपने ऐसा आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया हो, आपके पास 70 शतक हैं, तो अगर आप तीन साल से खराब दौर से गुजर रहे होते हैं, तो फिर लोग आपको हर रोज लोग याद दिलाना शुरू कर देते हैं कि शतक आए ‘इतना लंबा समय हो गया है’।

विराट भी एक इंसान ही है, और उनका यह लंबा खराब दौर उन्हें अंदर ही अंदर खा रहा होगा। वह हर सुबह उठ रहा होगा, चाहे वह सोचे या न सोचे, लेकिन उसकी अंतरात्मा उसे उसके खराब फॉर्म को याद दिला ही रही होगी। चूंकि उसका खराब दौर गुजर गया है, और उसने अपना 71वां शतक लगा लिया है, इसलिए मुझे लगता है कि वह पांच किलो का कम भार महसूस कर रहा होगा। मुझसे ये मत पूछो कि ये भार कहां से चला गया, लेकिन मैं यह दोबारा कहूंगा कि विराट के सिर से कम से कम पांच किलो भार कम हो गया है।

अगर आप अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी पारी के आखिरी 40 रन देखेंगे तो वहां आपको पुराने विराट कोहली नजर आएंगे। उनके ट्रेड मार्क शॉट्स, आत्मविश्वास, शिष्टता, गेंदबाजों पर आक्रामकता वापस आ गई है, हालांकि यह वापस आने में काफी समय लग गया।”

close whatsapp