जन्मदिन के मौके पर खास मंदिर पहुंचे Ishan Kishan, टीम इंडिया में वापसी को लेकर की प्रार्थना
आज है Ishan Kishan का जन्मदिन, खास पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Jul 18, 2024 1:46 pm

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज Ishan Kishan इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वो लगातार फैन्स के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में खास मौके पर ईशान ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है और काफी पसंद भी की जा रही है।
टीम इंडिया में वापसी का कोई अता-पता नहीं है
दूसरी ओर Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, साथ ही अब वो बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं है। ऐसे में ईशान की टीम इंडिया में कब वापसी होगी, ये किसी को भी नहीं पता है। दूसरी ओर बल्लेबाज को लेकर अभी कोई ऐसी रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है, जो उनकी वापसी की ओर इशारा करे। वैसे आगामी घरेलू सीजन में ईशान किशन खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन पंत के अलावा जुरेल और संजू के टीम इंडिया में होते हुए ईशान की वापसी मुश्किल लग रही है।
खास मौके पर Ishan Kishan पहुंचे एक खास जगह
*आज है Ishan Kishan का जन्मदिन, खास पोस्ट किया शेयर।
*जन्मदिन पर ईशान गए थे Shirdi के Sai Baba Samadhi Mandir
*बल्लेबाज ने अपनी 2 खास तस्वीरें की शेयर, कुछ ही देर में हुई वायरल।
*इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स के जरिए फैन्स ने दी ईशान को जन्मदिन की बधाई।
फैन्स को पसंद आ रहा है Ishan Kishan का ये पोस्ट
नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं ईशान इन दिनों
भले ही ईशान किशन अभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन वो नेट्स जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया था, जिसमें ईशान नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे और कड़क शॉट्स खेल रहे थे। वैसे इस साल ईशान ने टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है, दूसरी ओर MI टीम से खेलते हुए वो IPL में भी ज्यादा असरदार नहीं रहे थे।