एशिया कप 2022: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
अभी तक पथुम निसांका के बल्ले से शानदार प्रदर्शन सभी मुकाबलों में देखने को मिला है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 11, 2022 5:34 अपराह्न

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि सुपर-4 का आखिरी मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच में ही खेला गया था, जिसमें वानिन्दु हसरंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की टीम ने उस मुकाबले को अपने नाम किया था। लेकिन इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने जरूर 29 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी।
श्रीलंका की तरफ से अभी तक इस एशिया कप में पथुम निसांका ने अपने बल्ले से जरूर सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने पहले मैच को छोड़कर उसके बाद सभी मुकाबलों में अब तक रन बनाए हैं, जिसकी बदौलत श्रीलंकाई टीम यहां तक पहुंचने में सफल रही है। अब श्रीलंकाई टीम की कोशिश इस खिताबी मुकाबले में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के साथ एशिया कप 2022 को अपने नाम पर करने की होगी।
पिच रिपोर्ट
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन पिछले कुछ मैचों में देखने को मिला है। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जरूर फायदे में रहने वाली है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
मैच जानकारी
एशिया कप 2022, फाइनल – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
स्थान – दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
संभावित अंतिम एकादश
श्रीलंका
पथुम निसांका, दनुष्का गुनातिलका, चरिथ असालंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशनाका, असिता फर्नांडो।
पाकिस्तान
बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
संभावित Dream11 टीम:
मोहम्मद रिजवान (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, पथुम निसांका, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, वानिन्दु हसरंगा, नसीम शाह, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशनाका।