वसीम जाफर ने एशिया कप 2022 के अपने पसंदीदा पल का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

वसीम जाफर ने एशिया कप 2022 के अपने पसंदीदा पल का खुलासा किया

भारत का प्रदर्शन हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2022 में काफी निराशाजनक रहा।

Wasim Jaffer
Wasim Jaffer. (Photo Source: Instagram/WasimJaffer)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एशिया कप 2022 की अपनी पसंदीदा याद का खुलासा किया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि इस बहु-राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का शतक उनके लिए सबसे अच्छी याद थी, और उनके अनुसार यह टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होना चाहिए।

आपको बता दें, भारत का प्रदर्शन हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2022 में बेहद निराशाजनक रहा, जहां वे केवल तीन मैच जीत पाए, नतीजन उनका अभियान तीसरे स्थान पर समाप्त हुआ। श्रीलंका ने 11 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

विराट कोहली की बेहतरीन वापसी से बेहद खुश हैं वसीम जाफर

हालांकि, टीम इंडिया के लिए इस निराशाजनक अभियान में कुछ सकरात्मकताएं भी रही, जिसमें से विराट कोहली एक है। दाएं-हाथ के तेजतर्रार बल्लेबाज ने एशिया कप 2022 में अपने फॉर्म में बेहतरीन वापसी की और इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप उभरे। पूर्व भारतीय कप्तान ने दो अर्धशतकों और एक शतक की मदद से पांच पारियों में 92 के औसत से 276 रन बनाए।

आपको बता दें, 33-वर्षीय बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के अंतिम मैच में 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 12 चौकें और 6 छक्के लगाए। यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक था, जिसके लिए उन्हें करीब तीन साल इंतजार करना पड़ा और साथ ही पहला T20I शतक भी था।

वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो में कहा: “मुझे लगता है कि विराट कोहली का शतक इस एशिया कप से मेरी पसंदीदा याद है। विराट का 71वां अंतररष्ट्रीय शतक लगभग तीन साल बाद आया, जिसके बारे में दुनिया में हर कोई बात कर रहा था। इस शतक और पुराने कोहली का सभी को इंतजार था, जो इस टूर्नामेंट में समाप्त हुआ। हमें एशिया कप 2022 में पुराने विराट कोहली को देखने को मिला, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, अपने फॉर्म में वापसी की, वह बेहद शानदार था। इसलिए विराट की वापसी और उनका शतक मेरे लिए टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण होगा।”

close whatsapp