55 का औसत और 110 का स्ट्राइक रेट होना नामुमकिन के बराबर है: रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

55 का औसत और 110 का स्ट्राइक रेट होना नामुमकिन के बराबर है: रोहित शर्मा

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

पिछले 4 सालों में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। रोहित शर्मा अगर एक बार क्रीज पर टिक गए तो उन्हें आउट करना बहुत ही मुश्किल है और यह बात विरोधी टीम के खिलाड़ी काफी अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी तकनीक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

स्पोर्ट्सस्टार के मुताबिक रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘मैं ज्यादा से ज्यादा रिस्क लेना चाहता हूं। मैं जिस तरह की बल्लेबाजी करता हूं मुझे वही पसंद है लेकिन कभी-कभी मुझे कुछ अलग हटके करने का भी मन होता है। मैं रिजल्ट से बहुत ही खुश हूं। मेरे करियर का स्ट्राइक रेट 90 के आसपास रहा है लेकिन अगर पिछले 2 सालों की बात की जाए तो मेरा स्ट्राइक रेट पहले से बेहतर हुआ है।

अब यह 105 से 110 हो गया है। लेकिन कभी-कभी आपको चीजों को समझने की बेहद जरूरत है। 55 का औसत होना और 110 का स्ट्राइक रेट बहुत ही मुश्किल है। इसके लिए आपको चीजों को काफी अच्छी तरह से जाना होगा और अपने ऊपर आत्मविश्वास भी रखना होगा।’

एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

बता दें, एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। यह टूर्नामेंट इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। तमाम लोग एशिया कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा को भी यह बात काफी अच्छी तरह से पता होगी कि उन्हें भारतीय टीम की ओर से एशिया कप 2023 में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?