भारत दौरे से पहले खराब दौर से गुजर रहे आरोन फिंच के समर्थन में उतरे ग्लेन मैक्सवेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत दौरे से पहले खराब दौर से गुजर रहे आरोन फिंच के समर्थन में उतरे ग्लेन मैक्सवेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 20 सितंबर से शुरू हो रही है।

Glenn maxwell and Aaron Finch (Image Source: Getty Images)
Glenn Maxwell and Aaron Finch (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि उनके T20I कप्तान आरोन फिंच का वनडे क्रिकेट में खराब प्रदर्शन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आरोन फिंच के बेहतरीन प्रदर्शन करने का समर्थन किया है, क्योंकि उन्हें उपमहाद्वीपीय स्थितियों में खेलना पसंद है।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट में इस वर्ष बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। आरोन फिंच ने 14 मैचों में 12.42 के औसत से सिर्फ 174 रन बनाए, नतीजन उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी मैच के दौरान 50 ओवरों के प्रारूप से संन्यास ले लिया।

आप कप्तान के रूप में आरोन फिंच की कीमत को कम मत आंकिए: ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने जर्सी लांच के दौरान मीडिया को बताया: “मुझे लगता है कि आरोन फिंच भारत में खेले जाने वाले आगामी T20I मैचों में बल्ले के साथ मैदान पर अपने समय का आनंद लेंगे, क्योंकि उन्हें वहां बल्लेबाजी करने में मजा आता है। एक बार जब वह मैदान पर उतर जाता है और टीम का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेता है, तो वह अपनी जिम्मेदारी पर बहुत अच्छे से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होता है, जिसका श्रेय उन्हें ही जाता है।”

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने आगे कहा: “हम सभी जानते हैं कि आरोन फिंच के लिए यह साल वनडे क्रिकेट में सही नहीं जा रहा था, जिसके बावजूद उसके रवैय्ये में कोई बदलाव नहीं आया। वह अपनी रणनीतियों के साथ शानदार थे। हालांकि, रणनीतिक पक्ष को T20I क्रिकेट में बहुत कम आंका जाता है, लेकिन आपसे गुजारिश हैं कि आप कप्तान के रूप में उनकी कीमत को कम मत आंकिए।”

यहां देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, कैमरन ग्रीन (केवल भारत दौरे के लिए)

close whatsapp