टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत का बचपना नहीं गया अभी तक
विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी एक तस्वीर।
अद्यतन - Sep 23, 2022 9:50 am

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों काफी खबरों में हैं, जिसका कारण है टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ उनका चयन। जिसके काफी फैन्स निराश है, साथ ही कई पूर्व दिग्गजों ने भी पंत के चयन पर सवाल खड़े किए थे। वहीं अब पंत की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें इस खिलाड़ी का बचपना नजर आ रहा है।
विकेटकीपर ऋषभ पंत के चयन से नहीं हैं फैन्स खुश
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक का चयन हुआ है, लेकिन फैन्स पंत की जगह वर्ल्ड कप की टीम में संजू सैमसन को देखना चाहते थे।
अभी भी बच्चों वाली हरकतें करते हैं विकेटकीपर ऋषभ पंत!
*विकेटकीपर ऋषभ पंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी एक तस्वीर।
*पंत की इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में रोहित शर्मा-स्पोर्ट स्टाफ का सदस्य आ रहा था नजर।
*वहीं इस तस्वीर के अनुसार ये तीनों मिलकर कर रहे थे जमकर मस्ती।
*तस्वीर पर पंत ने लिखा था- मारो भाईया इसको मारो।
विकेटकीपर ऋषभ पंत की वो वायरल हुई इंस्टाग्राम स्टोरी

टीम इंडिया की नई जर्सी में ऋषभ पंत का लुक
आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा दूसरा टी-20 मैच
दूसरी ओर आज टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी, जहां टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया अगर आज का मैच भी जीत जाता है, तो मेहमान टीम 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।