तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह से शॉट खेलना आसान काम नहीं, यह हमें रोहित की काबिलियत को दर्शाता है - दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह से शॉट खेलना आसान काम नहीं, यह हमें रोहित की काबिलियत को दर्शाता है – दिनेश कार्तिक

रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 मैच में सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 46 रनों की अहम पारी खेली।

Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जहां मेहमान टीम ने अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए उसे 6 विकेट से अपने नाम किया और अब सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। बारिश के चलते यह मुकाबला सिर्फ 8-8 ओवरों का खेला गया था।

जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना दिए थे। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 46 रनों की पारी अहम पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी सिर्फ 2 गेंदों में 10 रन बनाते हुए अपनी भूमिका को भी साबित किया।

दिनेश कार्तिक जिस समय मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे उस समय भारत को आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी। जिसमें उन्होंने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाने के साथ टीम को जीत दिला दी। लेकिन कार्तिक ने इस जीत का श्रेय कप्तान रोहित को दिया जिन्होंने शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार तरीके से बल्लेबाजी की थी।

रोहित शर्मा ने जहां एक तरफ लगातार शानदार शॉट खेले वहीं अपने विकेट की अहमियत को समझते हुए उन्होंने पारी को आगे बढ़ाने का काम भी जारी रखा। जिससे भारतीय टीम लगातार जीत की तरफ अग्रसर होती रही। रोहित के बल्ले से 4 छक्के जबकि इतने ही चौके भी देखने को मिले।

कार्तिक ने इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ में कहा कि, उन्होंने काफी शानदार पारी खेली, मुझे सिर्फ 2 गेंदें खेलने का मौका मिला और मैं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था। नई गेंद के साथ इतने शानदार तेज गेंदबाजों के खिलाफ इस तरह के शॉट खेलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। इससे हमें साफ पता चलता है कि रोहित कितने बड़े खिलाड़ी हैं। उनकी तेज गेंदबाजों को खेलने की काबिलियत ने सभी को प्रभावित किया है।

मैं फिनिशर की भूमिका के लिए लगातार काफी समय से अभ्यास कर रहा हूं

वहीं दिनेश कार्तिक ने अपनी भूमिका को लेकर भी बात करते हुए कहा कि, मैं इसके लिए पिछले काफी समय से लगातार अभ्यास कर रहा हूं। मैने ऐसा IPL 2022 के सीजन में RCB की टीम के लिए किया और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वही भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा हूं। इसको लेकर विक्रम राठौर और राहुल द्रविड़ ने भी मुझे काफी सलाह दी है कि मुझे किस तरह के शॉट अभ्यास के दौरान खेलने की कोशिश करनी चाहिए।

close whatsapp