‘उन्हें ब्रेक की जरूरत है’- भुवनेश्वर कुमार के बचाव में आए संजय मांजरेकर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे भुवनेश्वर कुमार।
अद्यतन - Sep 28, 2022 9:41 am

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एशिया कप 2022 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट और ऑस्ट्रेलिया खिलाफ T20I सीरीज के दौरान उनकी डेथ ओवर्स गेंदबाजी चिंता का विषय बना रहा। इसको लेकर उनको कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। भुवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I के 18 वें ओवर में 21 रन दिए और तब से उनके फॉर्म पर सवाल खड़ा हो गया।
भुवनेश्वर कुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ समय के आराम लेंगे और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में समय बिताएंगे। अब, मैथ्यू हेडन की तरह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि भुवी अगर कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेते हैं तो ये टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।
भुवी की गेंदबाजी को लेकर मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स 18 के शो स्पोर्ट्स ओवर द टॉप शो पर संजय मांजरेकर ने कहा कि, “मैंने भुवनेश्वर कुमार को मैंने कई सालों से देखा है और वे टीम के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से नहीं है। वह ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो बहुत सारा वर्क लोड अपने कंधों पर लेकर चलते हैं। वह एक ही फॉर्मेट खेलते हैं, मुश्किल से दूसरे फॉर्मेट में खेलते होंगे। वह कोई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ समय बाद अगर वापसी करें तो काफी अच्छे गेंदबाज के तौर पर कुछ शुरुआती मुकाबले खेल लेते हैं। बशर्ते उनकी वापसी चोट के बाद ना हो रही हो।”
उन्होंने आगे कहा कि, ‘भुवनेश्वर कुमार पर जरूरत से ज्यादा बोझ है और वह काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। उसने सारे मैच खेले और इस सीरीज में भी। उन्हें ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद वह तरोताजा होकर खेलता है।’
हर्षल पटेल को लेकर मांजरेकर ने कहा कि, जब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है, तब से उनकी फॉर्म अच्छी नहीं रही है। उन्होंने कहा, ‘हर्षल पटेल की अपनी सीमाएं हैं। भारत को तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए और विकल्प आजमाने चाहिए। मोहम्मद शमी भी एक विकल्प है।’