पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
दोनों ही टीम अभी तक इस सीरीज में 2-2 मुकाबले अपने नाम कर चुकी हैं।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Sep 28, 2022 4:33 pm

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में इस समय 7 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले 4 मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए और इसमें दोनों ही टीम अभी तक 2-2 मैच अपने नाम कर चुकी हैं। जिसके चलते बाकी बचे 3 मुकाबले इस सीरीज के फैसले को लेकर बेहद अहम माने जा सकते हैं। अब सीरीज का 5वां मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहद करीबी 3 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान के शानदार 88 रन और कप्तान बाबर आजम के 36 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 164 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैच में भी पाकिस्तानी टीम का मध्यक्रम एक बार फिर से उनके लिए एक कमजोर कड़ी के तौर पर साबित हुआ।
हालांकि गेंदबाजी में हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने अपना कमाल दिखाते हुए इंग्लैंड की टीम को समेटने में अहम भूमिका अदा की थी। चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ हैरी ब्रुक ने 34 जबकि बेन ड्यूकेट के बल्ले से 33 रनों की पारी देखने को मिली थी। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सका।
मैच जानकारी:
5वां टी-20 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
समय – भारकीय समयानुसार रात 8:00 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी नेटवर्क और सोनी लिव पर
पिच रिपोर्ट:
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंद और बल्ले के बीच में बराबरी का संघर्ष देखने को मिलता है। जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर यहां पर 155 रनों के करीब देखने को मिला है।
संभावित अंतिम एकादश:
पाकिस्तान
बाबर आजम (कप्तान), खुशदिल शाह, आसिफ अली, शान मसूद, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम।
इंग्लैंड
हैरी ब्रुक, विल जैक्स, एलेक्स हेल्स, मोईन अली (कप्तान), लियम डॉसन, डेविड विली, बेन ड्यूकेट, फिलिप सॉल्ट, आदिल रशीद, ओली स्टोन, रीस टॉप्ले।
संभावित Dream11 टीम:
फिलिप सॉल्ट, मोहम्मद रिजवान, हैरी ब्रुक (कप्तान), बेन ड्यूकेट, बाबर आजम (उप-कप्तान), शान मसूद, मोईन अली, मोहम्मद नवाज, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले, हारिस रउफ।