IND vs ENG 2024: "दूसरों की तरह अपनाने की बेताबी..."- जो रूट और "बैजबॉल" को लेकर एलिस्टर कुक ने दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: “दूसरों की तरह अपनाने की बेताबी…”- जो रूट और “बैजबॉल” को लेकर एलिस्टर कुक ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

जो रूट ने भारत दौरे पर अब तक दो टेस्ट मैचों में 29, 2, 5 और 16 के स्कोर दर्ज किए हैं।

Joe Root and Alastair Cook. (Image Source: X)
Joe Root and Alastair Cook. (Image Source: X)

England’s Test tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) का मानना है कि जो रूट (Joe Root) टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल अप्रोच के कारण संघर्ष कर रहे हैं और इसी के कारण उनका फॉर्म प्रभावित हुआ है।

आपको बता दें, जो रूट (Joe Root) वर्षों से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टॉप बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन वह बैजबॉल युग में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारत दौरे पर अब तक दो टेस्ट मैचों में 29, 2, 5 और 16 के स्कोर दर्ज किए, जिसे देखते हुए सर एलिस्टर कुक (Sir Alastair Cook) ने कहा कि बैजबॉल स्टाइल उनके खेल को सूट नहीं कर रही है, और इसके साथ खुद फिट करने के चक्कर में वह बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

Joe Root “बैजबॉल” को अपनाने के लिए बेताब हैं: Alastair Cook

एलिस्टर कुक ने टीएनटी स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “जो रूट खेल के सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन वह कभी-कभी बैजबॉल युग की गति के साथ संघर्ष करते हैं।” कुक ने आगे कहा कि रूट इंग्लैंड की नई क्रिकेट शैली, “बैजबॉल” को अपनाने के लिए बेताब हैं, क्योंकि इंग्लैंड के बाकी सभी बल्लेबाजों ने बड़ी आसानी से इस आक्रामक अप्रोच को अपना लिया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा: “वह अन्य सभी साथी बल्लेबाजों को आक्रामक शॉट खेलते हुए देखता है, जो उनकी शैली के अनुरूप है। रूटी के पास 11,500 टेस्ट रन हैं, वह शानदार हैं, लेकिन बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम जो कर रहे हैं, उसमें फिट होने के लिए वह इतने बेताब हैं कि कभी-कभी मुझे नहीं लगता कि उन्हें आक्रमण और बचाव का संतुलन सही से मिल पाता है।”

“… मुझे जो रूट को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है”

एलिस्टर कुक ने अंत में कहा: “जो नौ गेंदों पर 16 रन पर था और वह आम तौर पर उस दर से स्ट्राइक नहीं करता है, वह अक्सर 75 से 80 के बीच स्ट्राइक करता है, जो शून्य जोखिम के साथ टेस्ट मैच स्ट्राइक-रेट के लिए अभी भी अविश्वसनीय रूप से उच्च है। तभी मुझे जो रूट को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?