जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर हुई मजेदार मीम्स की बारिश - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर हुई मजेदार मीम्स की बारिश

भारतीय चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट पर भी विचार कर लिया है।

Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI/Twitter)
Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI/Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने में अब 20 दिन से भी कम का समय रह गया है, ऐसे में भारतीय खेमे से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया है कि तेज गेंदबाज इस समय स्ट्रेस फ्रैक्चर का शिकार हो चुके हैं, जो उन्हें महीनों तक एक्शन से दूर रख सकता है, जिसका मतलब है कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

वहीं दूसरी ओर, क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं, और पूरी संभावनाएं है कि स्टार तेज गेंदबाज आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो जाएंगे। वह जल्द बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहैब शुरू करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय चयनकर्ता जल्द आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के प्रतिस्थापन की घोषणा करेंगे, और यह नाम मोहम्मद सिराज का हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर भारत की उम्मीद नहीं हुई है खत्म

आपको बता दें, बुमराह जिन्हे साल 2019 में भी स्ट्रेस फ्रैक्चर से बहुत जूझना पड़ा था इस साल अगस्त से पीठ की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह हालिया एशिया कप 2022 से चूक गए थे, लेकिन बेंगलुरु में NCA में अपना रिहैब पूरा करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए लौटे थे। हालांकि, वह इस सीरीज में भी पूरे मैच नहीं खेल पाए, और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

खबरों की माने तो, भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन और बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों ने खुलासा किया है कि भारत के पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच से पहले बुमराह के ठीक होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह कुछ मैचों में खेल पाएंगे। यह खबर टीम इंडिया और फैंस के लिए बहुत निराशाजनक है, क्योंकि डेथ ओवरों का सारा दारोमदार बुमराह पर टिका हुआ है, और इस समय तो भुवनेश्वर कुमार भी संघर्ष कर रहे हैं, जिसके चलते टीम की चिंताए और बढ़ गई हैं।

इस बीच, भारतीय क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने आईपीएल में अधिकांश मैच खेलने और टीम इंडिया के लिए बड़े टूर्नामेंटों से बाहर होने के लिए तेज गेंदबाज की आलोचना की, वहीं कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर कुछ मजेदार मीम्स साझा किए हैं, जहां वह इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह की चोट पर ट्विटर प्रतिक्रियाएं इस प्रकार है –

https://twitter.com/JhawarGourav7/status/1575422625505251328?

https://twitter.com/imAmanDubey/status/1575422291919646720?

 

close whatsapp