भारतीय खिलाड़ी नहीं करते एक-दूसरे से जलन, शमी ने सिराज के लिए ये काम कर जीता सभी का मन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय खिलाड़ी नहीं करते एक-दूसरे से जलन, शमी ने सिराज के लिए ये काम कर जीता सभी का मन

मोहम्मद सिराज ने अफ्रीका के खिलाफ आज केप टाउन में 6 विकेट किए अपने नाम।

Siraj And Shami (Image Credit- Instagram)
Siraj And Shami (Image Credit- Instagram)

आज क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक मोहम्मद सिराज का नाम Trend कर रहा है, तो दूसरी ओर अब अफ्रीका टीम के बल्लेबाज कभी भी इस खिलाड़ी का नाम नहीं भूलेंगे। साथ ही अफ्रीका के खिलाफ सिराज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसी छाप छोड़ी है कि हर कोई उनका मुरीद हो गया है, वहीं उनके साथी खिलाड़ी यानी की शमी भी इस गेंदबाजी को देख काफी खुश हैं।

साउथ अफ्रीका ने बनाया एक खराब रिकॉर्ड

केप टाउन में आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 बल्लेबाजों को आउट किया, तो 2-2 विकेट मुकेश और बुमराह को मिले। वहीं अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के खिलाफ खराब रिकॉर्ड बना लिया है, जहां अब भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सबसे कम रन बनाने वाली टीम अफ्रीका बन गई और आज अफ्रीका टीम 55 रनों पर आउट हो गई थी। इससे पहले 2021 मे में कीवी टीम ने भारत के खिलाफ 62 रन बनाए थे।

सिराज की गेंदबाज देख सबसे ज्यादा खुश हैं आज मोहम्मद शमी

*मोहम्मद सिराज ने अफ्रीका के खिलाफ आज केप टाउन में 6 विकेट किए अपने नाम।
*वहीं तेज गेंदबाज का शानदार प्रदर्शन देख SKY और चहल ने लगाई इंस्टा स्टोरी।
*तो सिराज के साथ मोहम्मद शमी ने भी BCCI का पोस्ट किया इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*सिराज से जुड़ा था वो पोस्ट, इंस्टा स्टोरी के नीचे शमी ने लिखा- Well Done Siraj

शमी ने मोहम्मद सिराज के लिए ये खास इंस्टा स्टोरी लगाई है

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

यशस्वी दूसरे टेस्ट मैच में भी रफ्तार के आगे रहे फेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

शमी भी थे इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा

जी हां, टीम इंडिया ने अफ्रीका दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली, उसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज हुई। वहीं अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, जहां लाल गेंद की इस सीरीज का हिस्सा मोहम्मद शमी भी थे। लेकिन चोट के कारण वो फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे और सीरीज से बाहर हो गए थे शमी। जिसके बाद शमी की जगह टीम में आवेश खान ने ली थी, जिन्हें दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?