जापान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, इस अविश्वसनीय रिकॉर्ड को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

जापान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, इस अविश्वसनीय रिकॉर्ड को किया अपने नाम

जापान ने चीन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बिना विकेट खोए 258 रन बनाए।

Japan Team (Pic Source-Twitter)
Japan Team (Pic Source-Twitter)

आज यानी 15 फरवरी को ईस्ट एशिया कप 2024 में खेले गए शानदार मुकाबले में जापान ने चीन को 180 रनों से हराया। इस मुकाबले में जापान ने एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। जापान ने टी20 प्रारूप में सबसे बड़ी पहले विकेट की साझेदारी बनाई।

बता दें, जापान ने चीन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बिना विकेट खोए 258 रन बनाए। यह अभी तक की टी20 प्रारूप की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। जापान की ओर से सलामी बल्लेबाज Lachlan Lake ने 68 गेंदों में आठ चौके और 12 छक्कों की मदद से 134* रनों की तूफानी पारी खेली जबकि कप्तान केंडेल फ्लेमिंग ने 53 गेंदों में 3 चौके और 11 छक्कों की मदद से 109* रन बनाए। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चीन के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के उस्मान घानी और हज़रतुल्लाह जजाई के नाम था। इन दोनों ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में पहले विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी की थी। जापान की ओर से गेंदबाजों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच में अपनी छाप छोड़ी।

जापान ने चीन के खिलाफ 180 रनों से जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन टीम 16.5 ओवर्स में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान Wei Guo Lei ने 23 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाए जबकि Zou Ki ने 10 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

जापान की ओर से Kazuma Kato-Stafford ने तीन ओवर में 16 रन देखकर तीन विकेट झटके जबकि Makoto Taniyama ने तीन ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। चार्ल्स हिंज, मियन सिद्दीकी, Koji Hardgrave Abe और Ibrahim Takahashi ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट की जापान की पहली जीत है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?