रवींद्र जडेजा और संजय मांजरेकर ने ये क्या मजाक लगाकर रखा है?
जडेजा ने मांजरेकर की तस्वीर शेयर कर लिखा था- मेरे दोस्त को टीवी पर देख रहा हूं।
अद्यतन - Sep 30, 2022 8:13 pm

क्रिकेट की दुनिया में कल रात से रवींद्र जडेजा और संजय मांजरेकर छाए हुए हैं, जिसका कारण है इन दोनों के बीच चला आ रहा ट्वीट से जुड़ा मसला। साथ ही अब जडेजा और मांजरेकर के ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हो चुके हैं और हर कोई अब इस खबर को पढ़ने में लग गया है।
रवींद्र जडेजा-संजय मांजरेकर के बीच असली कहानी 2019 में शुरू हुई थी
जी हां, रवींद्र जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच विवाद साल 2019 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ था, जब मांजरेकर ने जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बोला था। जिसके बाद टीम इंडिया के ऑलराउंंडर ने भी संजय के खिलाफ ट्वीट किए थे और विवाद काफी बढ़ गया था।
रवींद्र जडेजा अब संजय मांजरेकर से दोस्ती करना चाहते हैं!
*जडेजा ने मांजरेकर की तस्वीर शेयर कर लिखा था- मेरे दोस्त को टीवी पर देख रहा हूं।
*जिसके जवाब में संजय ने लिखा था- और मैं मेरे दोस्त को जल्द ही मैदान पर देखना चाहता हूं।
*इसी ट्वीट का भी टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने अब दिया है अपने ही अंदाज में जवाब।
*सर जडेजा ने संजय के ट्वीट के जवाब में लिखा- जल्द ही लौटूंगा मैदान पर।
कुछ इस तरह शुरू हुआ था ट्वीट वाला सिलसिला
Watching my dear friend on screen @sanjaymanjrekar pic.twitter.com/gU9CnxC9Mx
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) September 29, 2022
वहीं संजय मांजरेकर ने भी दिया ऑलराउंडर के ट्वीट का जवाब
Ha ha… and your dear friend looking forward to seeing you on the field soon 🙂 https://t.co/eMpZyZYsYU
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) September 30, 2022
जिसके बाद सर जडेजा ने भी कर दिया एक और ट्वीट
Hahaha hopefully soon 🤗
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) September 30, 2022
टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है ये ऑलराउंडर
एशिया कप 2022 के दौरान जडेजा को घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए है और घुटने के ऑपरेशन के बाद से वो बैंगलोर के NCA में रिहैब कर रहे हैं।