हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक हैं टीम इंडिया के राम-लखन!
ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले सूट-बूट में तैयार हुई थी टीम इंडिया।
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2022 4:31 अपराह्न

टीम इंडिया मिशन टी-20 वर्ल्ड कप पर निकल चुकी है, वहीं इस टीम में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की भूमिका सबसे ज्यादा अहम रहने वाली है। ये दोनों ही खिलाड़ी एक तरह के ऑलराउंडर है, साथ ही हार्दिक और कार्तिक मैदान से बाहर भी काफी अच्छे दोस्त हैं जिसका का नजारा हाल ही में देखने को मिला।
हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक क्यों हैं सबसे अहम खिलाड़ी?
हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ-साथ गेंद से कमाल करने का भी दम रखते हैं, दूसरी ओर दिनेश कार्तिक फिनिशर के टैग के साथ खेलते हैं और विकेटकीपर के तौर पर उनको काफी अनुभव है।
हार्दिक पांड्या-दिनेश कार्तिक के बीच पक्की दोस्ती है
*ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले सूट-बूट में तैयार हुई थी टीम इंडिया।
*इस दौरान सभी खिलाड़ी ने नए लुक में अपनी-अपनी तस्वीरें की शेयर।
*हार्दिक ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीर, साथ ही एक तस्वीर कार्तिक के साथ भी डाली।
*मैदान से बाहर भी हैं ये दोनों ही काफी अच्छे दोस्त, दोनों के वीडियो आए हैं सामने।
हार्दिक पांड्या ने शेयर की खास तस्वीर दिनेश कार्तिक के साथ
सूट-बूट में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ DK
दोनों के बीच हैं काफी ज्यादा ही अच्छी दोस्ती
जी हां, कार्तिक और हार्दिक के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, जो कई बार मैदान पर देखने को मिली और कई बाहर मैदान के बाहर भी दोनों साथ भी नजर आए हैं और लॉकडाउन के दौरान दोनों का एक इंस्टा लाइव काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था।