जिम वीडियो से क्या साबित करना चाहते हैं ऑलराउंडर पांड्या?
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं हार्दिक।
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2022 5:58 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या क्रिकेट मैदान के साथ-साथ अब सोशल मीडिया स्टार भी बनते जा रहे हैं, धीरे-धीरे उनकी स्वैग भरी रील फैन्स को काफी भा रही है। साथ ही इस खिलाड़ी की ज्यादातर रील्स जिम से जुड़ी हुई होती है, जो काफी कम समय में ही वायरल हो जाती है।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का फिटनेस पर है पूरा फोकस
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक समय काफी गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देने लगे हैं और उसका नतीजा अब सभी को दिखने भी लगा है। जहां वो अब बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करने लगे है और उन्हें सफलता भी मिल रही है।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस रील से किसे डरा हैं?
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं हार्दिक।
*ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार फिटनेस वाली रील कर रहे हैं शेयर।
*ये खिलाड़ी कभी जिम की वीडियो, तो कभी रनिंग की वीडियो करता है शेयर।
*फैन्स को भी पसंद आते हैं पांड्या के ये वाले वीडियो काफी ही ज्यादा।
जिम में कड़ी मेहनत करते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
लगातार फिटनेस से जुड़ी पोस्ट करता रहता है ये खिलाड़ी
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुए हार्दिक
जी हां, टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी है, जिससे जुड़ी एक पोस्ट हार्दिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की और सभी फैन्स को सूट-बूट वाला अवतार दिखाया।