सुरेश रैना को फिटनेस से खिलवाड़ करना 1 प्रतिशत भी नहीं पसंद!
रैना ने खेली थी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और वो विजेता टीम का थे हिस्सा।
अद्यतन - Oct 8, 2022 3:15 pm

एक समय था जब टीम इंडिया में सुरेश रैना की तुती बोलती थी, बल्लेबाजी हो या फील्डिंग ये खिलाड़ी हर क्षेत्र में आगे रहता था। लेकिन अब रैना क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, वहीं ये खिलाड़ी अभी भी खुद को फिट रखने में आगे हैं और इसका ताजा नजारा दिखाया है मिस्टर आईपीएल ने सोशल मीडिया पर।
सुरेश रैना तो IPL में भी नहीं दिखने वाले इस बार
जी हां, मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने भारत के हर क्रिकेट प्रारूप से कुछ ही समय पहले संन्यास का ऐलान किया था, जिसके बाद अब ये खिलाड़ी IPL भी खेलता हुआ नजर नहीं आएगा और दुनियाभर की लीग में सुरेश खेल सकेंगे।
सुरेश रैना जिम में तो अलग तरह की मेहनत करते हैं गुरू!
*रैना ने खेली थी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और वो विजेता टीम का थे हिस्सा।
*जल्द ही रैना खेलेंगे दुबई टी10 लीग भी, उसके लिए कर रहे हैं तैयारी।
*हाल ही में इंस्टाग्राम पर जिम में कसरत करत हुए स्टोरी की थी पोस्ट।
*भले ही रैना नहीं खेल रहे हैं इतना क्रिकेट, लेकिन फिटनेस पर है पूरा ध्यान।
फिटनेस पर है सुरेश रैना का गजब फोकस
फिलहाल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया है खिलाड़ी
आज ही मिस्टर आईपीएल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां इस तस्वीर में वो अपनी वाइफ के साख नजर आ रहे हैं और वो तस्वीर माता वैष्णो देवी की है।